'एहतियात खुराक बेहद जरूरी, इसे लेने में न करें देरी और लापरवाही', चिंता के बीच बोले कोविड विशेषज्ञ
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके मामले अब फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। जो लगातार चिंता बढ़ाने लगी है। इस बीच देखा जा रहा है कि लोग तीसरी खुराक लेने में ढिलाई कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके मामले अब फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। जो लगातार चिंता बढ़ाने लगी है। इस बीच देखा जा रहा है कि लोग तीसरी खुराक लेने में ढिलाई कर रहे हैं। इस चिंता को देखते हुए देश के कोविड विशेषज्ञ डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि बूस्टर खुराक लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि कोविड अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हाल के दिनों में मामलों में काफी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि लोग बूस्टर खुराक पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोरोनी की रोकथाम के लिए बूस्टर डोज बेहद जरूरी है और इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। डॉ. पॉल ने कहा कि एहतियाती खुराक आवश्यक है। साथ ही कोरोना नियमों का भी पालन करना होगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है।
बता दें कि कोरोना के बढ़ रहे मामले फिर से लोगों को डराने लगे हैं। मौतों में ही रही वृद् से वृद्धि से लोग सकते में है। पिछले चार हफ्तों में मौतों में कुल 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में जहां 93,86,47,700 लोगों को दूसरी खुराक मिली है, वहीं करीब 1,29,053,987 ने बूस्टर खुराक ली है। यह कुल आंकड़े का करीब 13 फीसदी है।
यह भी पढ़ें- WHO चीफ ने कोरोना को लेकर चेताया, बोले- एक हफ्ते में 15000 की मौत, थका नहीं अभी वायरस












Click it and Unblock the Notifications