प्रयागराज: कुंभ पहुंचकर अखिलेश ने कहा- हम सत्ता में आए तो गंगा करेंगे साफ, जातिगत राजनीति होगी खत्म
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कुंभ चल रहा है और इस बीच रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रयागराज पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। प्रयागराज में संतों के बीच पहुंचकर मीडिया से सपा-बसपा के गठबंधन से लेकर बीजेपी पर तंज कसने का मौके अखिलेश यादव ने नहीं छोड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को सपा-बसपा का गठबंधन करना चाहिए। अखिलेश यादव ने साथ में कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे जातिगत राजनीति को खत्म कर देंगे।

निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी से मुलाकात की। उन्होंने अन्य साधु संतों से भी मुलाकात की और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अखिलेश ने महंत नरेंद्र गिरी से 2019 चुनाव के लिए आशीर्वाद भी मांगा।
सपा-बसपा का गठबंधन को जनता का गठबंधन बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को भी इसका समर्थन करना चाहिए। गौरतलब है कि यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। कुंभ में मैली गंगा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो नदियों को साफ करेंगे।
अखिलेश ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में किसान मर रहे हैं, फसल बर्बाद हो रही है और सरकार कुंभ मेले में कैबिनेट बैठक कर रही है। योगी सरकार पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पहले सांडों से खेत तो बचा लें। साथ ही राम मंदिर पर अखिलेश यादव ने कहा कि साधु-संतों को सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
वहीं, हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चार फरवरी को कुंभ मेले में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने आ सकते हैं। बता जा रहा है कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से इस बार चुनाव लड़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications