Pravasi Bharatiya Express:आज PM मोदी 'प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस' को देंगे हरी झंडी,जानिए खास बातें
Pravasi Bharatiya Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार, (9 जनवरी 2025) को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 'प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को उनके सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने का एक खास प्रयास है। इस विशेष पर्यटक ट्रेन को विशेष रूप से प्रवासी भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आपको बता दें कि इस खास ट्रेन की शुरुआत 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान हो रही है, जो कि ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहा है। प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस एक अत्याधुनिक पर्यटक रेलगाड़ी है।

इसका उद्देश्य 50 देशों से भारत आने वाले 45 से 65 वर्ष की उम्र के अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के सामने ओडिशा की अमूल्य संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना है। इस ट्रेन में 156 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और इसे विदेश मंत्रालय की 'प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना' के तहत चलाया जा रहा है।
आइए जानते हैं प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस के बारे में खास बातें (Pravasi Bharatiya Express)
- प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विशेष ट्रेन सेवा शुरु हो रही है इसलिए इसे "प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस" नाम दिया गया है
- यह ट्रेन न केवल भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम करेगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- इससे उन सैलानियों का भ्रमण आसान हो जाएगा जो कि भारत दर्शन के लिए हिंदुस्तान आते हैं।
क्या है खासियत? (Pravasi Bharatiya Express)
- प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस में हाई-क्लास सुविधाएं, आरामदायक सीटिंग व्यवस्था और आधुनिक तकनीक से लैस कोच हैं।
- यह ट्रेन प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे वाराणसी, आगरा, जयपुर, मथुरा, और दक्षिण भारत के मंदिर स्थलों को कवर करेगी।
- प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए ट्रेन में बहुभाषी गाइड उपलब्ध होंगे ।
संगीत, नृत्य और कला प्रदर्शन भी होंगे (Pravasi Bharatiya Express)
- ट्रेन के अंदर भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम जैसे संगीत, नृत्य और कला प्रदर्शन भी होंगे।
- प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को खास तौर पर 45 से 65 वर्ष की आयु के भारतीय प्रवासियों के लिए तैयार किया गया है।
- यह भारत भर में तीन सप्ताह की यात्रा पर निकलेगी, जिसमें प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों का दौरा किया जाएगा।
- लॉन्च की तारीख 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में रखी गई है।
इसमें 156 यात्री बैठ सकते हैं और यह भारतीय रेलवे के 'प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना' का हिस्सा है।
ट्रेन का सफर: कहां-कहां जाएगी?
यह ट्रेन तीन सप्ताह के दौरान देश के कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा करेगी। इसमें अयोध्या, गया, वाराणसी, महाबलीपुरम, रामेश्वरम, मदुरै, कोच्चि, गोवा, अजमेर, पुष्कर और आगरा जैसे स्थल शामिल हैं। इस यात्रा का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
क्यों चुनी गई 9 जनवरी की तारीख?
प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस का शुभारंभ 9 जनवरी को किया जा रहा है, जो महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद दिलाती है। यह दिन हर साल 'प्रवासी भारतीय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications