जेडीयू से निकाले गए प्रशांत किशोर बोले थैंक्यू दिल्ली, भारत की आत्मा बचाने के लिए

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। रुझानों में आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटों पर आगे है। परिणाम भी इसके आसपास ही होने की उम्‍मीद है। अरविंद केजरीवाल के सिर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का ताज तीसरी बार सजेगा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की जीत के पीछे एक नाम प्रशांत किशोर का भी है।

जेडीयू से निकाले गए प्रशांत किशोर बोले थैंक्यू दिल्ली, भारत की आत्मा बचाने के लिए

अब रुझानों को लेकर प्रशांत किशोर ने दिल्ली के लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, 'भारत की आत्मा बचाने के लिए दिल्ली का धन्यवाद।' दरअसल, प्रशांत किशोर की कंसल्टेंसी फर्म आई-पीएसी (I-PAC) ने इस चुनाव में केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए काम किया है। चुनाव से पहले उनकी टीम ने दिल्ली में ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू कर दिया था। टीम ने तमाम पहलुओं पर वोटरों को AAP के पक्ष में साधने की कोशिश की और दिल्ली की जनता के बीच सर्वे कर चुनावी माहौल को समझा।

प्रचार प्रसार की रणनीति बनाने में भी प्रशांत किशोर की बेहद खास भूमिका रही। बीजेपी शाहीन बाग और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर केजरीवाल पर निशाना साधती रही। वहीं केजरीवाल और उनके नेता चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग पर चुप रहे। ऐसा ही रुख उन्होंने जामिया और जेएनयू जैसे विवादों पर भी रखा। AAP के सभी नेता फ्री बिजली, पानी, मोहल्ला क्लिनिक और स्कूल के विकास को लेकर प्रचार करते रहे और बीजेपी पर भारी पड़ते रहे। हिंदुत्व काट के लिए अरविंद केजरीवाल भगवान बजरंगबली के सामने हाजिर हुए और हिंदू विरोधी जैसे आरोपों को हावी नहीं होने दिया। वहीं आतंकवादी कहे जाने पर घर-घर जाकर कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+