'3 साल में कमाए 241 करोड़', प्रशांत किशोर ने अपनी कमाई का किया खुलासा, जानिए PK के पास कहां से आता है पैसा?

Prashant Kishor Income: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में बढ़ती सरगर्मियों के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी पार्टी की फंडिंग और व्यक्तिगत आय को लेकर बड़ा खुलासा किया है । 29 सितंबर को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके ने बताया कि उनकी पार्टी का पैसा किसी अवैध स्रोत से नहीं आता और पूरी तरह वैध तथा पारदर्शी तरीके से जुटाया गया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के फंडिंग स्रोत पर सवाल उठाए थे।

prashant-kishor-income-sources-reveals

पीके ने साफ किया कि उनका उद्देश्य केवल सेवा और पारदर्शिता है, और वे बिहार में ईमानदार राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिहार बदलाव की बात कर रहे प्रशांत किशोर की कमाई का क्या है जरिया..

PK Net Worth: कहां से होती है पीके की कमाई?

प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि 2021-2023 के बीच उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों को सलाह देकर कुल 241 करोड़ रुपये की कमाई की है। उन्होंने बताया कि इस कमाई पर उन्होंने लगभग 31 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में भरे। पीके ने कहा कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत कमाई में से 98.75 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को दान किए।

पीके ने कहा, "जैसे सावन के अंधे को हर चीज हरी नजर आती है, उसी तरह बिहार के भ्रष्ट नेताओं को हर जगह चोरी ही दिखाई देती है। जन सुराज पार्टी का पैसा किसी माफिया या अवैध स्रोत से नहीं आता। हमें पैसा पूरी तरह वैध और पारदर्शी स्रोत से मिलता है।"

प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया कि उनके पास पैसा "सरस्वती से आता है। हम जिनकी मदद करते हैं, उनसे सलाह के एवज में फीस लेते हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी को साधन होना चाहिए ताकि किसी माफिया या भ्रष्ट व्यक्ति से मदद न लेनी पड़े। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में उनके खाते या उनसे जुड़े खातों में 241 करोड़ रुपये फीस के रूप में जमा हुए, जिस पर 30.95 करोड़ जीएसटी और 20 करोड़ इनकम टैक्स दिया गया।

'नेता नहीं हूं': प्रशांत किशोर

पीके ने जोर देकर कहा, "मुझे नेता मत कहिए। मैं बाकी नेताओं की तरह नहीं हूं। मैं बिहार कमाने नहीं आया हूं, बल्कि खून-पसीना बहाने और सेवा करने आया हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि उनके पास पैसा कैसे आता है, तो अब उन्होंने पूरी पारदर्शिता के साथ यह हिसाब पेश कर दिया।

बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी की बढ़ती भूमिका के बीच, प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की वित्तीय पारदर्शिता को साबित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का पैसा किसी अवैध स्रोत से नहीं आता और पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सार्वजनिक सेवा और ईमानदार राजनीति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+