PK Net Worth: '100 करोड़ फीस' लेने वाले प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कैसे कमाते हैं अथाह पैसा?
Prashant Kishor Net Worth 2025: भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए, जिनमें से 233 सीटों पर यानी करीब 98% जगहों पर उनकी जमानत तक नहीं बच सकी। बिहार की राजनीति में एक्टिव होने के बाद से ही प्रशांत किशोर अपनी संपत्ति और कमाई को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वह किसी बड़े नेता या पार्टी को चुनावी रणनीति बनाने की सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा फीस लेते थे।
प्रशांत किशोर ने 2024 में अपने एक भाषण में कहा था, "प्रशांत किशोर का बनाया हुआ 10 राज्यों में सरकार चल रहा है। अब अगर मैं किसी को सलाह दूं और उसके लिए 100 करोड़ फीस लूं, तो इसमें गलत क्या है? हम 2 साल तक बिहार में अपना अभियान चलाएंगे और उसका खर्च केवल एक चुनाव में दी गई सलाह से निकल जाएगा।"

🔴 देश के सबसे प्रभावशाली चुनावी मैनेजर हैं प्रशांत किशोर!
प्रशांत किशोर भारतीय राजनीतिक रणनीति में एक बड़ा नाम हैं। उन्हें चुनावी प्रचार में अपने नए-नए तरीकों के लिए पहचाना जाता है, जिनकी वजह से आधुनिक भारतीय राजनीति के स्वरूप को नई दिशा मिली है। उनकी विशेषज्ञता कई क्षेत्रों में फैली हुई है -डिजिटल कैंपेनिंग, डाटा एनालिटिक्स और रणनीतिक पहुंच (Strategic Outreach) -और इसी कारण वे देश के सबसे ज्यादा मांग वाले राजनीतिक सलाहकारों में गिने जाते हैं।
उनका करियर कई हाई-प्रोफाइल चुनावों तक फैला रहा है, जिसमें उन्होंने लगातार सफलता हासिल की। यही सफलता उनकी वित्तीय स्थिति को भी मजबूत बनाने में अहम रही। राजनीतिक परामर्श में कदम रखने से पहले प्रशांत किशोर की पृष्ठभूमि जन स्वास्थ्य से जुड़ी थी। इस वजह से उन्हें लोगों की समस्याओं और जरूरतों को राजनीतिक अभियानों के जरिए संबोधित करने का एक अलग और व्यावहारिक दृष्टिकोण मिला।
उन्होंने जन स्वास्थ्य से राजनीति की ओर इसलिए रुख किया क्योंकि उनका मानना था कि शासन व्यवस्था में बदलाव लाने का सबसे बड़ा रास्ता चुनावी सफलता है। इसी उद्देश्य से वे एक राजनीतिक रणनीतिकार बने और आज देश के सबसे प्रभावशाली चुनावी मैनेजर माने जाते हैं।

🔴 Prashant Kishor Net Worth: प्रशांत किशोर की संपत्ति
एक वेबसाइट (prashantkishore.com) के साल 2025 तक प्रशांत किशोर की कुल संपत्ति ₹45 करोड़ से ₹60 करोड़ (लगभग $6-8 मिलियन USD) के बीच मानी जाती है। हालांकि ये संभावित आंकड़े हैं। अब अगर प्रशांत किशोर बिहार चुनाव लड़ेंगे तो खुद हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा करेंगे।
🔴 प्रशांत किशोर की कमाई के प्रमुख स्रोत (Prashant Kishor Sources of Income)
पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट: किसी भी बड़े चुनाव अभियान को संभालने के लिए वह ₹8 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
कंसल्टेंसी और एडवाइजरी: पार्टियों को रणनीति बनाने, नीतियों को तैयार करने और मतदाताओं तक पहुंचने के तरीकों पर सलाह देते हैं।
I-PAC (Indian Political Action Committee): PK द्वारा स्थापित I-PAC देश की सबसे बड़ी राजनीतिक कंसल्टिंग कंपनी है, जो करोड़ों का राजस्व पैदा करती है।
पब्लिक स्पीकिंग और कॉन्फ्रेंस: अलग-अलग सेमिनार, बहस और पैनल चर्चाओं में भाग लेकर भी वह अच्छी कमाई करते हैं।
निवेश: प्रशांत किशोर ने रियल एस्टेट और कुछ स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है, जिससे उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है।
🔴 प्रशांत किशोर के नेट वर्थ में साल दर साल बढ़ोतरी
- 2014: ₹5 करोड़ (मोदी अभियान के बाद राजनीति में एंट्री)
- 2016: ₹12 करोड़ (नीतीश कुमार और कांग्रेस अभियान की सफलता)
- 2019: ₹25 करोड़ (आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में बड़ी जीतें)
- 2021: ₹35 करोड़ (ममता बनर्जी और DMK के साथ जुड़ाव)
- 2025: ₹50+ करोड़ (I-PAC के विस्तार और लगातार कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स)
साफ है कि प्रशांत किशोर सिर्फ एक रणनीतिकार ही नहीं बल्कि राजनीतिक कंसल्टिंग की इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम हैं और अब बिहार की राजनीति में भी अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं। उनकी बढ़ती संपत्ति और लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि आने वाले चुनावों में उनका रोल और भी अहम रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications