'तमंचे पे डिस्को' वाले विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर सख्ती के मूड में BJP, 6 साल के लिए हो सकते हैं निलंबित

नई दिल्ली। पहले से ही अपने बर्ताव के चलते सस्पेंड चल रहे उत्तराखंड के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अब पूरे तरह पार्टी से ही बाहर किए जा सकते हैं। ऐसा उनके वायरल हुए उस डांस वीडियो के कारण हो सकता है जिसमें वे बंदूक लहराते दिख रहे थे। इस वीडियो में उनके एक हाथ में शराब और दूसरे में बंदूक थी और वे बंदूक दिखाते हुए बॉलीवुड गाने पर थिरक रहे थे। इस वीडियो के चलते बीजेपी की बहुत किरकिरी हुई जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

हाथ में दो रिवाल्वर और कंधे पर एक कार्बाइन

हाथ में दो रिवाल्वर और कंधे पर एक कार्बाइन

अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को लिखा है कि वे चैंपियन को छह साल के लिए निलंबित करें। पहले से सस्पेंड चैंपियन को लेकर पार्टी की एक अनुशासनात्मक समिति ताजा घटना पर भी गौर करेगी। वीडियो में खानपुर विधायक को कथित तौर पर एक लोकप्रिय बॉलीवुड नंबर पर नाचते हुए देखा गया है, उनके हाथ में दो रिवाल्वर और कंधे पर एक कार्बाइन लटका हुआ है। वह एक गिलास से शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

'क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?'

'क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?'

हालांकि, चैंपियन ने अपने व्यवहार को लेकर सफाई दी है और कहा है कि शराब पीने और डांस करने में क्या गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी भाषा के लिए खेद है, ऐसी चीजें शराब के प्रभाव में होती हैं। बता दें कि भाजपा ने पिछले महीने ही चैंपियन को अनुशासनहीनता के आरोप में तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। ये पहली बार नहीं है जब चैंपियन विवादों में हों। वह कुछ महीने पहले झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने और उन्हें कुश्ती के लिए चुनौती देने के लिए खबरों में थे। चैंपियन कांग्रेस के उन विधायकों में से थे जिन्होंने हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और 2016 में भाजपा से किनारा कर लिया था।

बीजेपी ने कही कार्रवाई की बात

बीजेपी ने कही कार्रवाई की बात

वायरल वीडियो पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी ने कहा, "मैंने वीडियो देखा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पहले ही ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके बारे में उत्तराखंड यूनिट से बात करेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" बता दें कि प्रणव सिंह के दबंगई वाले वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं। एक पत्रकार के साथ अभद्रता की वजह से उनके खिलाफ कुछ समय पहले दिल्ली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जून में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के खानपुर (हर‍िद्वार) से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- शराब और बंदूक के साथ VIDEO वायरल होने पर विधायक प्रणव चैंपियन ने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+