राष्ट्रपति की बेटी ने अश्लील मैसेज करने वाले शख्स की सोशल मीडिया पर ली खबर

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर उन्हें अश्लील मैसेज करने वाले शख्स की एक पोस्ट डाली है।

उन्होंने पार्थ मंडल नाम के व्यक्ति द्वारा किए गए मैसेज के स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए लिखा है यह गंदी मानसिकता का शख्स मुझे अश्लील संदेश भेज रहा है।'

मेरे चुप रहने से बढ़ता हौसला

उन्होंने आगे लिखा है कि पहले मैंने यह सोचा कि मैं इस नजरअंदाज कर ब्लॉक कर दूं लेकिन फिर बाद में मैंने सोचा कि मेरा चुप रहना इसका हौसला बढ़ाएगा और ये दूसरे शिकार ढूंढ़ेगा। केवल ब्लॉक और रिपोर्ट करना ही काफी नहीं है।

शर्मिष्ठा ने आगे लिखा है कि मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना चाहिए। मैं इसकी प्रोफाइल और संदेशों के स्क्रीन शॉट्स शेयर कर रहीं हूं।'

शर्मिष्ठा ने लिखा है कि 'मैं उसे टैग भी कर रहीं हूं। इस पोस्ट को शेयर करिए और उसे टैग भी करिए ताकि ऐसे लोगों की घटिया हरकतों को हल्के में न लिया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+