केजरीवाल का जादू और वक्त दोनों ही खत्म हो गया है: शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो रही हैं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी। हो सकता है कि इस बार के दिल्ली चुनाव में वो कांग्रेस की ओर से एक प्रबल और फ्रेश चेहरा हों। खैर अभी इस बारे में संशय बरकरार है लेकिन मोहक छवि वाली शर्मिष्ठा मुखर्जी एक मंझे हुए राजनेता की तरह ही लोगों के सामने व्यवहार कर रही हैं।

इसलिए वो राजनैतिक पार्टियों पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रही हैं। दिल्ली की बदहाल व्यवस्था की शिकायत करने के लिए डीडीए पहुंची प्रणब दा की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने जमकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बखिया उधेड़ी।

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया है

शर्मिष्ठा ने कहा कि केजरीवाल का जादू और वक्त दोनों ही खत्म हो गया है। दिल्लीवासियों को उन्होंने केवल दिवास्वप्न दिखाये थे, दिल्ली वालों को मझदार में छोड़कर केजरीवाल भाग निकले इसलिए अब इस बार तो जनता उन पर भरोसा करने से रही।

मालूम हो ऐसा कहा जा रहा है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी को कांग्रेस ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है क्योंकि इस एरिया में बंगाली मतदाता ज्यादा है जिसका फायदा शर्मिष्ठा को चुनाव में मिल सकता है।

ग्रेटर कैलाश से मिल सकता है शर्मिष्ठा मुखर्जी को टिकट

फैशन, सोशल इवेंट में नजर आने वाली शर्मिष्ठा मुखर्जी एक बहुत ही शानदार कथक डांसर हैं लेकिन इन दिनों वो अपने पिता की तरह ही राजनीति के मंच पर चमकने की तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+