प्रमोद सावंत ने गोवा के राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, कहा- जल्द बनाएंगे नई सरकार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार, 12 मार्च को पणजी के राजभवन में राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
पणजी, 12 मार्च। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार, 12 मार्च को पणजी के राजभवन में राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि गोवा में फिलहाल भाजपा की सरकार है। 10 मार्च को घोषित हुए गोवा विधानसभा के चुनाव परिणामों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजपा को इस बार 20 सीटें मिली और 33.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी।

प्रमोत सावंत का मुख्यमंत्री के तौर पर पहला कार्यकाल समाप्त हो गया है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते वक्त प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा जल्द नहीं सरकार बनाएगी। इस्तीफे के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे प्रक्रिया पूरी होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए एक लेटर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांतों पर काम करेगी।
यह भी पढ़ें: चीन को घेरने की तैयारी, LAC के मध्य-पूर्वी सेक्टरों पर भी K-9 हॉवित्जर तैनात करेगी सेना
बहुमत से एक कदम दूर रह गई भाजपा
बता दें कि गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी को 20 सीटें प्राप्त हुईं और इस तरह भाजपा पूर्ण बहुमत से महज एक कदम दूर रह गई। हालांकि भाजपा नेताओं ने निर्दलीयों के सहयोग से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है।
भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा में लोगों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास दिखाया है। हमारे साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी आ रहे हैं उनको भी हम साथ में लेंगे। हम जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
महज 11 सीटों पर सिमट गई कांग्रेस
पिछली बार के विधानसभा चुनावों सबसे ज्यादा सीटें पाकर भी सरकार बनाने में असफल रही कांग्रेस पार्टी को इस बार महज 11 सीटें मिलीं। हालांकि गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अन्य 4 राज्यों की तरह यहां भी कांग्रेस कुछ खास नहीं कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications