भाजपा के वरिष्ठ मंत्री ने दिया विवादास्पद बयान, कहा लड़कियां छोटे कपड़े न पहने

गोवा की संस्कृति का क्या होगा
वहीं राज्य के लोक निर्माण मंत्री सुदिन धावलीकर भी पीछे नहीं हैं उन्होंने भी लड़कियों पर अपने फतवे भरे बयान देने से जरा भी हिचक नहीं कि। उन्होंने कहा कि युवतियों का तंग कपड़ों में पब में जाना हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाता। यदि हम इसकी इजाजत देते हैं तो हमारी गोवा की संस्कृति का क्या होगा?
धावलीकर ने कहा कि मुथलिक जो कह रहे हैं वह गलत नहीं है। वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। हर किसी को अपने धर्म के बारे में बोलने का हक है। ज्ञातव्य है कि श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2009 में मंगलूर के एक पब में महिलाओं व पुरुषों पर हमला किया था। उनका दावा था कि महिलाएं भारतीय मूल्यों का उल्लंघन कर रही हैं। धावलीकर ने कहा इस सब का खुलकर विरोध होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications