लोकसभा चुनाव 2019: प्रकाश राज आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली: एक्टर से राजनेता बने प्रकाश राज ने शनिवार को ऐलान किया कि वो दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने दिल्ली में आप के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। राज ने कहा कि वो दिल्ली में केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी के लिए प्रचार करेंगे क्योंकि वो दूसरों की तुलना में बदलाव के लिए लड़ रह हैं और वो ऐसी पार्टी और उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं।

'प्रकाश राज ने खुद को आम आदमी बताया'

'प्रकाश राज ने खुद को आम आदमी बताया'

प्रकाश राज कर्नाटक की बेंगलुरू सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद को आम आदमी बताया और कहा कि वो पार्टी की विचारधारा और कामों को देखते है, जो उन्होंने किए हैं। इसी वजह से उनके समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्वास्थ और शिक्षा जैसे मुद्दो को उठाया है। ऐसे में विभिन्न विचारधारों वालें विभिन्न लोगों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश से प्रेम करने वाले लोगों को लोकत्रंत बनाने के लिए साथ आना चाहिए।

एक हफ्ते करेंगे आप के लिए प्रचार

एक हफ्ते करेंगे आप के लिए प्रचार

54 साल के प्रकाश राज दिल्ली में एक हफ्ते तक आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, वो आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे के समर्थन में शनिवार को उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपना दिल्ली अभियान शुरू करेंगे। रविवार को वो बृजेश गोयल और आतिशी के लिए नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। गोपल राय ने फिल्म जगत की अन्य मशहूर हस्तियों को प्रचार में लाने के सवाल पर कहा कि फिल्म ही नहीं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने इनमें से किसी का नाम उजागर करने से इंकार करते हुये बताया कि इनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत खबरें

दिल्ली में 12 मई को है चुनाव

दिल्ली में 12 मई को है चुनाव

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और दिल्ली की गद्दी में काबिज आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। पहले दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अटकलें लंबे समय तक चली, लेकिन दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। साल 2014 में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+