NPR पर BJP का तीखा हमला- 2019 के सबसे बड़े झूठे हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली। एनआरसी और एनपीआर को देश के गरीबों पर टैक्स बताने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने साल 2019 का सबसे बड़ा झूठा करार दिया। उनका जनसंख्या रजिस्टर को टैक्स से जोड़ना बेतुका है। उन्होंने टैक्स और करप्शन तो कांग्रेस का कल्चर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस चीज का विरोध करती है जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगती है या खत्म होती है।

'2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं'
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं। पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है। एनपीआर गरीब पर टैक्स है। एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें इकट्ठा करके रखते हैं, इसमें टैक्स कहां से आया। टैक्स कांग्रेस का कल्चर है- जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स।

'भ्रष्टाचार कांग्रेस की राजनीति का एक मात्र आधार है: जावडेकर
जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस हर उस चीज का विरोध करती है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगती है। उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार कांग्रेस की राजनीति का एक मात्र आधार है। इसलिए जिन-जिन चीजों से भ्रष्टाचार पर लगाम लगती है या जिनसे भ्रष्टाचार खत्म होती है तो उनका कांग्रेस विरोध करती है। एनपीआर से क्या होता है? इससे गरीब की पहचान होती है। 2010 में बने एनपीआर के डेटा के आधार पर तमाम राज्यों ने अपने यहां लाभार्थियों का चयन किया। अब वही 2020 में हो रहा है। लेटेस्ट स्थिति सामने आएगी।

'कांग्रेस ने असम में वोट बैंक पॉलिटिक्स की वजह से अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया'
उन्होंने कहा कि, लाभार्थियों की पहचान में एनपीआर का बहुत बड़ा योगदान होता है। आधार की वजह से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर शुरू हुआ। सैकड़ों योजनाओं के 9 लाख करोड़ रुपये लोगों के खाते में सीधे जमा हो गए। जावडेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में वोट बैंक पॉलिटिक्स की वजह से अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, 'अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना कांग्रेस का काम है।












Click it and Unblock the Notifications