पेपर लीक, कोचिंग का दबाव और टूटता भरोसा! प्रह्लाद जोशी-नंदन नीलेकणी के सामने क्या है 5 बड़ी चुनौतियां?

Indian Education Reforms: NEET पेपर लीक विवाद के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था पर पहले से कहीं ज्यादा सवाल उठे। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, छात्रों के भरोसे और कोचिंग कल्चर जैसे मुद्दों को लेकर देशभर में बहस तेज हुई। इसी दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन चलाया, जिसमें हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद सरकार ने शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह नई टीम शिक्षा व्यवस्था की उन कमियों को दूर कर पाएगी, जिनसे लाखों छात्र वर्षों से जूझ रहे हैं।

Indian Education Reforms

टास्क फोर्स पर क्यों टिकी हैं सबसे ज्यादा उम्मीदें?

सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए जिस हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है, उसमें टेक्नोलॉजी, प्रशासन, सुरक्षा और शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। इसकी कमान नंदन नीलेकणी के हाथों में है, जबकि पूर्व ISRO प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी चीफ तपन डेका, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और वरिष्ठ अधिकारी अमृत लाल मीणा भी इसका हिस्सा हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का मकसद केवल परीक्षा सुधार नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। यही वजह है कि छात्रों और अभिभावकों की नजर अब इस टीम के फैसलों पर रहेगी।

Indian Education Reforms

ये भी पढ़ें: Pralhad Joshi Caste: किस जाति से हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? पत्नी के अलावा परिवार में कौन-कौन

पहली चुनौती- युवाओं का टूटा भरोसा फिर से जीतना

पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप लगे। इसका सबसे ज्यादा असर उन लाखों छात्रों पर पड़ा, जो वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं। लगातार विवादों ने युवाओं के भीतर व्यवस्था को लेकर अविश्वास पैदा किया। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी यही नाराजगी साफ दिखाई दी। ऐसे में नए शिक्षा मंत्री और टास्क फोर्स की सबसे बड़ी जिम्मेदारी केवल सुधार लागू करना नहीं, बल्कि छात्रों को यह भरोसा दिलाना भी होगी कि भविष्य की परीक्षाएं निष्पक्ष, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी होंगी।

डिग्री नहीं, स्किल आधारित शिक्षा की मजबूत नींव बनाना

दुनिया तेजी से स्किल आधारित शिक्षा मॉडल की ओर बढ़ रही है। कंपनियां अब केवल डिग्री नहीं, बल्कि वास्तविक कौशल रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। ऐसे में भारत की शिक्षा व्यवस्था को भी उसी दिशा में बदलना आसान नहीं होगा। स्कूलों और कॉलेजों में आधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और रोजगार से जुड़ा पाठ्यक्रम तैयार करना बड़ी चुनौती होगी। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक समान अवसर पहुंचाना सबसे कठिन काम रहेगा। यदि स्किल डेवलपमेंट को जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचाया गया तो शिक्षा सुधार अधूरा माना जाएगा।

ऐसा परीक्षा सिस्टम बनाना, जहां पेपर लीक की कोई गुंजाइश न रहे

देश में मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी राष्ट्रीय परीक्षाओं में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराना अपने आप में चुनौती है। अब सरकार के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य ऐसा सिस्टम तैयार करना होगा, जिसमें पेपर लीक, फर्जीवाड़े और तकनीकी गड़बड़ियों की संभावना लगभग खत्म हो जाए। विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में डिजिटल असेसमेंट, एआई आधारित निगरानी, सुरक्षित डेटा सिस्टम और परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे उपायों पर काम करना होगा। हालांकि इतने बड़े बदलाव को पूरे देश में लागू करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढे़ं: Pralhad Joshi Education: कितने पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, कितनी है कुल संपत्ति

कोचिंग कल्चर और छात्रों के मानसिक दबाव को कैसे कम किया जाए?

आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गई है। कोटा, मुखर्जी नगर और देश के कई शहरों में महंगे कोचिंग संस्थानों पर छात्रों की निर्भरता लगातार बढ़ी है। बेहतर रैंक हासिल करने की दौड़ कई बार मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। हर साल परीक्षा के दबाव में कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। ऐसे में नई टीम के सामने चुनौती होगी कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना मजबूत बनाया जाए कि छात्रों को महंगी कोचिंग पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सहायता और करियर काउंसलिंग को भी शिक्षा व्यवस्था का जरूरी हिस्सा बनाया जाए।

मूल्यांकन प्रणाली को छात्र हितैषी और तकनीकी रूप से भरोसेमंद बनाना

हाल के वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच, डिजिटल मार्किंग सिस्टम और रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर कई सवाल उठे। खासतौर पर ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) जैसी प्रणालियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने पारदर्शिता की मांग की। अब नए शिक्षा मंत्री और हाई पावर टास्क फोर्स के सामने चुनौती होगी कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, तेज और त्रुटिरहित बनाया जाए। इसके लिए ऐसा डिजिटल पोर्टल विकसित करना जरूरी होगा, जहां छात्र अपनी कॉपी, मूल्यांकन प्रक्रिया और शिकायत निवारण से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इससे परीक्षा परिणामों पर भरोसा भी मजबूत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+