पसंदीदा सीट नहीं मिलने पर भड़कीं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विमान में ही धरने पर बैठीं, एयरपोर्ट पर शिकायत करवाई दर्ज
Recommended Video
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर विमान में ही धरने पर बैठ गई। दिल्ली से भोपाल लौट रही प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहने वाली पज्ञा ठाकुर इस बार स्पाइस जेट फ्लाइट में धरने की वजह से सुर्खियों में है।

फ्लाइट में पंसदीदा सीट नहीं मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर नाराज हो गई। उन्होंने इस दौरान सीट को लेकर क्रू मेंबर के साथ बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया। जब उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई तो क्रू मेंबर्स ने उसे बदलने से इंकार कर दिया।
स्पाइस जेट के स्टाफ के साथ हुई बहस के बाद वो किसी तरह भोपाल तो पहुंची, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्होंने विमान से उतरने से इंकार कर दिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पाइसजेट के स्टाफ यात्रियों पर खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया। 20 मिनट तक वो विमान में ही बैठीं रहीं। शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर वहां पहुंचें और उन्होंने बीजेपी सांसद को मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इसके बाद वो विमान से उतरने को तैयार हुई।
एयरपोर्ट पर उन्होंने स्पाइसजेट के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एफआईआर दर्ज ना होने पर पुलिस अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गई थी। कड़ाके की ठंड में वो थाने के सामने 2 घंटे तक बैठी रही। बाद में बीजेपी आलाकमान के कहने पर उन्होंने धरना खत्म किया।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications