Pradyuman Murder Case: Ryan School के मालिकों से हो सकती है पूछताछ, गुरुग्राम पुलिस करेगी तलब

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पिंटो परिवार से पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इसी महीने की 26 तारीख को उनसे पूछताछ हो सकती है। बता दें कि आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल प्रशासन और मालिक पिंटो परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामले में बस कडंक्टर मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। खुद को बचाने की कोशिश कर रहे स्कूल प्रशासन पर निलंबित प्रिंसिपल ने सवाल उठाए हैं।

Recommended Video

    Ryan International Case: Suspended Principal ने खोले कई राज़, Pinto family मुश्किल में | वनइंडिया हिंदी
    Pradyuman Murder Case: Ryan School के मालिकों से हो सकती है पूछताछ, गुरुग्राम पुलिस करेगी तलब

    प्रिंसिपल ने खड़े किए सवाल

    Pradyuman murder case के बाद निलंबित की गई स्कूल प्रिंसिपल ने कहा है कि सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए स्कूल की तरफ से कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन स्वीकृति नहीं मिलती थी। ऐसे में ये बात एक बार फिर सामने आई है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं था। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब सभी सुरक्षा मानक पूरे किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    स्कूल अगले 3 माह के लिए गुरुग्राम के कमिश्नर की निगरानी में है। बुधवार को स्कूल के बाउंड्री वॉल और CCTV लगाने का काम शुरू हो चुका है। ये दोनों काम तीन सदस्यीय पैनल ने सुझाया था। बीते दिनों स्कूल खुला था, लेकिन अगले 10 दिन के लिए उसे फिर से बंद कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+