करंट लगाया, इंजेक्शन लगाया, उल्टा लटकाया, हरियाणा पुलिस ऐसे कबूलवाती है बेगुनाह से गुनाह, कंडक्टर अशोक की जुबानी

नई दिल्‍ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल हुए प्रद्युम्न मर्डर केस मामले में गिरफ्तार हुए बस कंडक्‍टर अशोक को जमानत मिल गई है। जेल से निकलने के बाद अशोक और उसके परिवारवालों ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में अशोक ने बताया कि प्रद्युम्न की हत्‍या कबूल करवाने के लिए उसे काफी टॉर्चर किया गया। उसने कहा कि वो बहुत दर्द और तकलीफ में है। वहीं अशोक की पत्‍नी ने जो बातें बताई हैं उसने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस गुनाह कबूल करवाने के लिए बेगुनाह पर किस हद तक जुर्म ढाती है। अशोक की पत्‍नी ममता ने बताया कि पुलिस ने अशोक को बहुत मारा। उसे करंट लगाया गया और उल्टा लटका बुरी तरह मारा गया। उसने बताया कि कस्‍टडी के दौरान अशोक को नशा दिया गया और फिर बेहोशी की हालत में उससे जुर्म कबूल करवाया गया।

जेल से आने के बाद दर्द से कराहता है अशोक

जेल से आने के बाद दर्द से कराहता है अशोक

एक न्‍यूज एजेंसी से बात करते हुए अशोक की पत्‍नी ममता ने बताया कि जेल से आने के बाद वो बेहद कमजोर हो गया है और ज्यादा वक्त आराम करता है। उसने बताया कि उसे जेल में इस तर‍ह प्रताडि़त किया गया कि वो हर वक्‍त दर्द से कराहता रहता है। आपको बता दें कि पहले जब अशोक ने जुर्म कबूल कर लिया था तब भी उसके परिवार ने पुलिस पर यह आरोप लगाया था कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है और जबरदस्ती उससे जुर्म कबूल करवाया गया है।

अशोक ने भाभी को भी बताई थी असली कहानी

अशोक ने भाभी को भी बताई थी असली कहानी

अशोक की भाभी अनुराधा ने बताया कि अशोक ने उन्हें इशारा कर इस बात की जानकारी दी कि उसे कहां कहां मारा गया है। जेल में मुलाकात के दौरान अशोक ने अनुराधा को बताया कि जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन वो बाथरूम में गया हुआ था। वहां प्रद्युम्न के अलावा दो और बच्चे थे जो कराटे के कपड़े बदल रहे थे। अशोक ने अनुराधा को बताया कि 'वो मुहं धोकर बाहर लगे वाटर कूलर के पास जैसे ही पानी पीकर आगे बढ़ा तुरंत उसे एक टीचर ने आवाज दी और कहा कि इस बच्चे को क्या हो गया है? इसको जल्दी उठाओ।' अशोक ने अनुराधा को यह भी बताया कि उस जब प्रद्युम्न घायल हालत में वहां था तो वहां प्रिंसिपल, एक टीचर और शख्स खड़ा था,जिसने काला चश्मा पहन रखा था। अभी तक पुलिस ने उसके बारे में कुछ पता नहीं किया।

अशोक के पिता ने भी जताई थी चिंता

अशोक के पिता ने भी जताई थी चिंता

अशोक को जमानत मिलने के बाद उसके पिता ने मीडिया से बातचीत में जेल के अंदर की हरकतों पर चिंता जताई थी। उन्‍होंने बताया था जेल में अशोक की तबीयत खराब हो गई है। उन्‍हें इस बात की चिंता है कि उसे जेल में दवा दी जा रही है या नहीं। अशोक के पिता ने कहा था कि अशोक जेल में काफी बीमार है और वो कमजोर होता जा रहा है। अशोक के पिता ने आरोप लगाया था कि जेल में उसे खाना भी नहीं दिया जा रहा है।

 CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही

CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही

अशोक की पत्‍नी ममता का मानना है कि CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही है। उसने कहा कि इस मामले में अशोक को फंसाने वालों के खिलाफ भी CBI को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं अशोक की मां केला देवी ने कहा कि वो बेटे के घर वापस आने से बहुत खुशी है। अशोक के लिए मां केला देवी ने हरी साग और दाल रोटी बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+