प्रद्युम्न मर्डर: 14 दिन के लिए और बढ़ाई गई आरोपी की न्यायिक हिरासत, बाल सुधार गृह भेजा गया
नई दिल्ली। गुड़गांव के स्पेशल कोर्ट ने रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के आरोपी 16 साल के स्टूडेंट को 17 जनवरी तक के लिए फिर से ज्यूडिशियल कस्टडी में फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बुधवार को आरोपी स्टूडेंट को कोर्ट में पेश किया गया लेकिन जज के छुट्टी पर होने के चलते उसे अगले 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। आरोपी 11वीं का छात्र है। वो 11 नवंबर से कस्टडी में है।

स्टूडेंट को माना जाएगा बालिग, सेशन कोर्ट में चसेगा केस
इससे पहले 21 दिसंबर की सुनवाई में तय हुआ था कि आरोपी स्टूडेंट को बालिग मानकर जुवेनाइल बोर्ड की बजाय सेशन कोर्ट में केस चलेगा। भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने फैसला किया है कि आरोपी छात्र पर बालिग की तरह मुकदमा चलेगा। हालांकि बोर्ड के इस फैसले में उस रिपोर्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है जो छात्र से बातचीत कर उसके बारे में पता लगाया गया था। छात्र की सामाजिक और मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है। सामाजिक रिपोर्ट में एक ओर जहां सामने आया है कि छात्र काफी आक्रामक है वहीं मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट में यह बताया गया कि अलग अलग परिस्थितियों में आरोपी कैसा व्यवहार करता है।

छात्र के मनोविज्ञान की जांच को बनी थी कमेटी
कक्षा 11वीं के आरोपी छात्र की सामाजिक और मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट एक महीने पहले JJB के पास पहुंची थी। उस वक्त से लेकर 15 दिसंबर तक यह रिपोर्ट्स सीलबंद थी। 15 दिसंबर को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के समक्ष इसे खोला गया। फिर इस रिपोर्ट पर बहस हुई थी। प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा कि आरोपी छात्र की सामाजिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी।

8 सितंबर को हुई थी 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या
आपको बता दें कि 8 सिंतबर को गुड़गांव के भोंडसी स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की बेरहमी से हत्या हुई थी। 7 साल के प्रद्युम्न का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला था। हरियाणा पुलिस ने मामले में स्कूल की बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। हालांकि मामले में सीबीआई जांच शुरू होते ही हरियाणा पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो गए। आरोपी कंडक्टर को रिहा कर दिया गया और स्कूल के ही 11वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications