Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PMAY 2.0: पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई? पात्रता से लेकर दस्तावेज तक, जानें हर जानकारी?

Pradhan Mantri Awas Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पीएम आवास योजना का सेकेंड फेज लॉन्‍च कर दिया है। अगले पांस सालों के लिए एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें पूरे भारत में किफायती घर बनाने, खरीदने या लोन लेने में मदद करेगा।

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और मिडिल क्‍लास की फैमिली को आवास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की गई है।

Pradhan Mantri Awas Yojana

केंद्र सरकार PMAY 2.0 के तहत 2.30 लाख करोड़ रुपये आवंटित करेगी, जिसमें पहले चरण में 1.18 करोड़ घरों को मंजूरी दी जाएगी। 85.5 लाख से ज्यादा घर पहले ही बन कर पात्र लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

आइए जानें पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें अप्लाई? इसके अलावा पात्रता, दस्वावेज से लेकर सब्सिडी कैलकुलेटर तक जानिए सबकुछ?

🔴 What is PMAY 2.0? क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ?

प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) योजना का उद्देश्य देशभर के सभी पात्र शहरी परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। PMAY 2.0 के तहत सरकार 1 करोड़ नए घर बनाने का इरादा रखती है, जिसमें हर यूनिट को 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सब्सिडी मिलेगी।

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय शहरी क्षेत्रों में पात्र परिवारों को चार कैटेगरी में फायदा मिलेगा। इस स्‍कीम का लाभ आपको चार कैटेगरी के तहत दिया जाएगा, जो इस प्रकार हैं...

  • 1. Beneficiary-Led Construction (BLC) लाभार्थी नेतृत्व निर्माण (बीएलसी)
  • 2. Affordable Housing in Partnership (AHP) भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी)
  • 3. Affordable Rental Housing (ARH) किफायती किराया आवास (एआरएच)
  • 4. Interest Subsidy Scheme (ISS) ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस)

🔴 PMAY 2.0 Applicability Criteria: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसे-किसे मिल सकता है?

  • 18 साल से अधिक उम्र का भारतीय नागरिक होना जरुरी है। अधिकमत 55 वर्ष आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आपने पीएम आवास योजना का लाभ एक ले लिया है तो आप दोबारा लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • लाभ के लिए घर में भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  • घर खरीदने से पहले से कोई भी सरकारी अनुदान नहीं लिया हो।
  • उम्मीदवार का निम्न आय वर्ग (एलआईजी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) या फिर मध्यम आय वर्ग (एमआईजी 1 या 2) कैटेगरी में आना जरुरी है।
  • लाभार्थी में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चों को शामिल किया जा सकता है।

🔴 PMAY 2.0 Documents: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड: आवेदक का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • परिवार के सदस्यों का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • आवेदक का एक्टिव बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड) जो आधार से जुड़ा हो।
  • आय प्रमाण (केवल PDF फाइल, आकार 200kb तक।)
  • जाति/समुदाय प्रमाण (SC, ST या OBC के मामले में), (केवल PDF फाइल, आकार 200kb तक।)
  • भूमि दस्तावेज (BLC वर्टिकल के मामले में)। (केवल PDF फाइल, आकार 5mb तक।)

🔴 PMAY 2.0 How To Apply Online: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • PMAY-U 2.0 के तहत पात्र व्यक्ति अब अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकता है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx पर जाएं।
  • अब 'Apply for PMAY-U 2.0' पर क्‍ल‍िक करें और प्रोसीड जाएं और डिटेल भरकर सबमिट करें।
  • अगर आप इसके लिए योग्‍य नहीं हैं तो आपको यहीं पर रोक दिया जाएगा। अगर योग्य होंगे तो प्रोसीड पूरा हो जाएगा।
  • योग्‍य होने पर आगे के प्रोसेस में आपको अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करना होगा। फिर जनरेट ओटीपी पर जाना होगा।
  • अब रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आप आगे का प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+