प्राची देसाई बोलीं, 'फिल्म में हीरोइन बनाने के लिए डायरेक्टर ने मांगा था सेक्सुअल फेवर, मना करने के बाद भी...'

प्राची देसाई का खुलासा,'बड़ी फिल्म में हीरोइन बनाने के लिए डायरेक्टर ने मांगा था सेक्सुअल फेवर, मना करने के बाद भी...'

मुंबई, 19 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाली प्राची देसाई ने हाल ही में बॉलीवुड में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर एक बयान दिया है। प्राची देसाई ने बताया है कि उन्हें एक बड़ी फिल्म में बतौर हीराइन कास्ट करने को लेकर डॉयरेक्टर ने सेक्सुअल फेवर और कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही थी। प्राची देसाई ने बताया कि कॉम्प्रोमाइज करने की बात को सुनकर उन्होंने फौरन फिल्म के लिए मना कर दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने ऑफर मना करने के बाद भी उन्हें कॉल किया था। प्राची देसाई पिछले कई सालों से कोई बड़ी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। साल 2015 के बाद उन्होंने कोई भी बिग बजट की फिल्म नहीं की है।

प्राची देसाई ने बताई कास्टिंग काउच की आपबीती

प्राची देसाई ने बताई कास्टिंग काउच की आपबीती

एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए, प्राची देसाई ने कहा, ''मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया था। लेकिन फिल्म में कास्ट करने को लेकर मुझे प्रत्यक्ष रूप से कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। लेकिन मैंने साफ तौर पर फिल्म को करने से मना कर दिया। जब मैंने इनकार कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझसे फिर फोन किया और संपर्क करने की कोशिश की। मैंने दोबार भी साफ कह दिया कि मुझे फिल्म नहीं करनी है। मैंने कहा था कि मुझे आपकी फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं है।''

बड़े पर्दे पर दिखने का दबाव मेरे ऊपर भी है- प्राची देसाई

बड़े पर्दे पर दिखने का दबाव मेरे ऊपर भी है- प्राची देसाई

हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू में प्राची ने कम फिल्म प्रोजेक्ट मिलने को लेकर कहा था कि वो रिपीटेड रोल नहीं करना चाहती थीं इसलिए पिछले कुछ सालों में ज्यादा काम नहीं किया। हालांकि प्राची देसाई ने ये भी कि उनके ऊपर भी बड़े पर्दे पर दिखाई देने का प्रेशर है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ साल उनकी आर्थिक हालत बहुत अच्छे नहीं थे, बिलों के भुगतान करने का दबाव उनके ऊपर हमेशा रहा। लेकिन उन्होंने कहा कि फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आत्महत्या नहीं की।

प्राची देसाई ने कहा- लाइम लाइट में रहने का कोई शौक नहीं

प्राची देसाई ने कहा- लाइम लाइट में रहने का कोई शौक नहीं

प्राची ने कहा, ''अगर मैं खुद के ऊपर कोई दबाव नहीं आने देना चाहती हबं इसका मतलब ये है कि मुझे अपने पास आने वाले सभी प्रस्तावों (ऑफरों) के लिए सहमत होना चाहिए। मुझे कई बड़े निर्देशकों और कहानियों के साथ कई भूमिकाएं ऑफर हुई हैं लेकिन मुझे लगा कि उन किसी भी किरदार को निभा कर मेरे फिल्मी करियर और एक्टिंग ग्राफ में किसी भी तरह से फायदा नहीं होगा। वो रोल मेरे करियर में कुछ भी नहीं जोड़ेगा इसलिए मैंने उन फिल्मों को छोड़ दिया। मुझे क्या चाहिए मुझे पता है। वैसे भी मैं लाइमलाइट और पेपराजी में नहीं रहना चाहती हूं...मैं हमेशा इन चीजों से दूर भागती रहती हूं।''

2006 में टीवी से की थी प्राची ने करियर की शुरुआत

2006 में टीवी से की थी प्राची ने करियर की शुरुआत

प्राची देसाई को हाल ही में फिल्म ''साइलेंस'' में देखा गया है। इस थ्रिलर फिल्म में प्राची ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म को भरुचा देहांस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज वाजपेयी, अर्जुन माथुर और साहिल वैद भी अहम किरदार में हैं। फिल्म पिछले महीने जी5 पर आई है।

प्राची देसाई ने अपने करियर की शरुआत साल 2006 में टीवी सीरियल 'कसम से' की थी। इस सीरियल में प्राची राम कपूर के साथ लीड रोल में थीं। साल 2008 में फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'रॉक ऑन' से प्राची ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है। जिसमें वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबाई, बोल बच्चन और अजहर शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+