फिल्म बाहुबली ने पूरे किए 6 साल, प्रभास ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम के लिए लिखी ये बात

नई दिल्ली, जुलाई 10। फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। 10 जुलाई 2015 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की फोटोज शेयर कर 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। आपको बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' ने 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासिर मुख्य भूमिकाओं में थे।

प्रभास ने फिल्म के सीन की फोटो की शेयर

प्रभास ने फिल्म के सीन की फोटो की शेयर

आपको बता दें कि प्रभास ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, फिल्म का ही एक सीन है। प्रभास इस फोटो में शिवलिंग उठाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ प्रभास ने लिखा है, "#6YearsOfBaahubali: ये उस टीम के लिए है, जिसने पूरे देश और दुनिया में सिनेमाई जादू की लहरें पैदा कर दी थी।" इस पोस्ट में प्रभास ने राजामौली, निर्माता शोबू यारलागड्डा और बाकी कलाकारों को भी टैग किया है।

180 करोड़ की लागत से बनी थी फिल्म

180 करोड़ की लागत से बनी थी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली आर्का मीडिया वर्क्स के बैनर तले शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देवीनेनी के प्रोडक्शन में बनी थी। इस फिल्म को बनाने में 180 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उस वक्त की ये सबसे महंगे बजट में बनी फिल्म थी और इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

प्रभास की अपकमिंग फिल्में

प्रभास की अपकमिंग फिल्में

इस फिल्म की कामयाबी से प्रभास के सितारे चमक गए थे। उन्हें बॉलीवुड से भी काम मिलने लगा था। प्रभास मौजूदा समय में की बड़ी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो सालार, राधेश्याम और आदिपुरुष का नाम शामिल है। इसके अलावा प्रभास एक फिल्म दीपिका पादुकोण के साथ भी करेंगे, जिसके नाम की घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+