शाह-आडवाणी के घर के आगे टंगे संजय जोशी के पोस्टर, मोदी पर हमला
नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा से लौट आए है। मोदी से देश लौटते ही उनके घुर विरोधी बाजपा नेता संजय जोशी ने पोस्टर वॉर शुरु कर दिया है। मोदी पर हमला करते हुए संजय जोशी के समर्थकों ने दिल्ली भर में उनके पोस्टर टांग दिए है। भाजपा मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर के बाहर संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर टांगे गए है।

इन पोस्टरों और होर्डिंग्स में संजय जोशी की घर वापसी की मांग की गई है। संजय जोशी की घर वापसी की मांग के साथ-साथ यह भी लिखा है कि ‘सबका साथ सबका विकास तो फिर क्यों नहीं संजय जोशी का साथ?'
शनिवार को जैसे ही ये पोस्टर देखें गए उन्हें फौरन वहां से हटा दिया गया। भाजपा इस मसले पर कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं इससे पहले 6 अप्रैल को संजय जोशी के जन्मदिन पर पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें भाजपा नेता संजीव बालियान, सर्वानंद सोनवाल और श्रीपद नाईक की तस्वीर लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications