Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत राजपूत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'Suicide or Murder' का पोस्टर रिलीज, ये एक्टर करेगा लीड रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बहुत से फिल्म निर्माताओं ने ये ऐलान किया कि वह उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाएंगे। सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'सुसाइड और मर्डर: अ स्टार वॉज लॉस्ट' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के निर्माता विजय शेयर गुप्ता हैं। उन्होंने ये पहला पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है, 'छोटे शहर से आने वाला एक लड़का फिल्म इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बना। ये उसकी यात्रा है। सचिन तिवारी को एक आउटसाइडर के तौर पर सुसाइड और मर्डर में इंट्रड्यूस कर रहे हैं।'

क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है फिल्म

क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है फिल्म

फिल्म के पोस्टर के साथ विजय शेखर गुप्ता ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई और पंजाब में होगी। शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज हो सकती है। फिल्म के निर्माता ने सोमवार को पहला पोस्टर जारी कर बताया है कि फिल्म में मुख्य किरदार सचिन तिवारी निभाएंगे। उन्होंने सचिन तिवारी को एक आउटसाइडर के तौर पर इंट्रड्यूस किया है। हालांकि ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक नहीं है। फिल्म केवल सुशांत की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है।

विजय शेखर गुप्ता ने क्या कहा?

विजय शेखर गुप्ता ने क्या कहा?

विजय शेखर गुप्ता का कहना है, 'सुसाइड से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हम सभी को हैरान कर देने वाली थी, लेकिन ये नया नहीं है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री में आने वाले कई एक्टर्स काम ना मिलने के कारण खत्म हो जाते हैं। कई इस रास्ते को अपनाते हैं और कुछ संघर्ष करते रहते हैं। तो हम एक कहानी कहना चाहते हैं कि छोटे शहरों से आने वाले एक्टर्स जिनका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होता है कैसे संघर्ष करते हैं। हम बाकी किरदारों के बारे में भी एक एक करके बताएंगे। मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि ये फिल्म बॉलीवुड के इनसाइडर्स का असली चेहरा जरूर दिखाएगी।'

शामिक मौलिक करेंगे निर्देशन

बता दें 'सुसाइट और मर्डर: अ स्टार वॉज लॉस्ट' नाम की इस फिल्म की कहानी विजय शेखर गुप्ता की कल्पना पर आधारित है और वही इसे प्रड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शामिक मौलिक कर रहे हैं। वहीं फिल्म में म्यूजिक कंपोज करने का काम सिंगर-म्यूजिक डायरेक्टर श्रद्धा पंडित कर रही हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में विजय शेखर गुप्ता कहते हैं कि इससे पहले ऐसा ही जिया खान और दिव्या भारती ने किया है। ऐसा बार बार हो रहा है कि इसलिए इसके पीछे कोई तो वजह होगी।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सचिन

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सचिन

आपको बता दें इस फिल्म में मुख्य किरदार सचिन तिवारी निभाने वाले हैं। सचिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं। हाल ही में वह सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल होने के चलते इंटरनेट पर सेंसेशन बन गए थे। वहीं जब इस फिल्म को बनाए जाने की घोषणा की गई थी तब विजय शेखर गुप्ता ने बताया था कि वह अपनी लीगल टीम से बात करेंगे। ताकि फिल्म को बनाते समय किसी तरह की परेशानी ना आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को बायोपिक की तरह नहीं देख रहे हैं, बल्कि ये फिल्म केवल सुशांत के जीवन से प्रेरित होगी। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की कई सच्चाइयां लोगों के सामने लाई जाएंगी।

सीबीआई जांच की हो रही मांग

सीबीआई जांच की हो रही मांग

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे इस मौत के पीछे का असल कारण पता चल सके। पोस्टमार्टम, विसरा रिपोर्ट और पुलिस जांच में ऐसा कहा जा रहा है कि ये मामला सुसाइड का है। लेकिन सुशांत के फैंस और कई अन्य सेलिब्रिटी मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते हैं बल्कि उन्हें मारा गया है। इस मामले में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील इशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया है, जो सीबीआई जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+