2014 में अगर मोदी लहर थी तो 2019 में सुनामी है- पूनम महाजन
नई दिल्ली। मुंबई में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मौजूदा भाजपा सांसद पूनम महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया दत्त के बीच बड़ा मुकाबला है। पूनम महाजन इस बार फिर से चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उनका दावा है कि इस बार पीएम मोदी की लहर नहीं बल्कि सुनामी है। महाजन का कहना है कि इस बार का चुनाव अलग है, अगर 2014 में मोदी लहर थी तो इस बार 2019 में सुनामी है।

पूनम महाजन ने कहा कि यह सुनामी वंशवाद के खिलाफ है। बता दें कि पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की बेटी हैं। उन्हें इस बार प्रिया दत्त की कड़ी चुनौती का सामना करना है जोकि दिग्गज कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी हैं। हालांकि पूनम महाजन यह नहीं मानती हैं कि यह दो बेटियों के बीच की जंग है। उनका कहना है कि यह लड़ाई सांसदों की लड़ाई है।
पूनम का कहना है कि यह लड़ाई सांसद की है जोकि लोगों से जुड़ा है, वह लोगों की पहुंच में रहा, पिछले पांच साल तक उनके लिए मेरी जवाबदेही रही है। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी उम्मीदवार हैं जोकि चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं, यही नहीं वह आला कमान का दबाव पड़ने तक वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं थी। गौर करने वाली बात है कि प्रिया दत्त के लिए संजय दत्त जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
वहीं जब पूनम महाजन से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक दोषी और आरोपी में फर्क होता है। हम सिर्फ उसी आरोपी की बात नहीं कर सकते हैं जोकि भोपाल से उम्मीदवार है, बल्कि हमे उस आरोपी की भी बात करनी चाहिए जोकि वायनाड और रायबरेली से उम्मीदवार है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications