पूजा हेगड़े से फैन ने की 'न्यूड' फोटो की डिमांड, एक्ट्रेस ने ये फोटो शेयर कर दिया तगड़ा जवाब

नई दिल्ली। कई बॉलीवुड सेलेब्स इंस्टाग्राम(Instagram) पर 'पोस्ट अ फोटो ऑफ' ट्रेंड के माध्यम से अपनी सेल्फी, बचपन की तस्वीरें, अपने परिवार के सदस्यों के साथ, बिना फिल्टर की फोटो या फिर अनदेखी फोटो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े(Pooja Hegde) ने भी इंस्ट्राग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के चलते उन्हें एक बेहद ही हैरान कर देने वाले कमेंट का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से एक फैन ने उनकी अश्लील तस्वीर मांगी है।

शेयर की नंगे पैरों की तस्वीर

शेयर की नंगे पैरों की तस्वीर

दरअसल हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कई फोटो शेयर की थी, तभी एक शख्स ने अजीबो-गरीब मांग करते हुए एक्ट्रेस से नग्न तस्वीर की मांग रख दी। पूजा ने स्मार्ट तरीका अपनाते हुए फैन्स की बेतुकी मांग पर अपने नंगे पैरों की तस्वीर शेयर कर तंगड़ा जवाब दिया। इसके अलावा उन्होंने बिकनी में भी फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने फिल्म के सेट पर अल्लू अर्जुन के साथ जन्मदिन मनाने की भी फोटो शेयर की है।

कई फैंस को पूजा ने दिया रिप्लाई

कई फैंस को पूजा ने दिया रिप्लाई

'पोस्ट अ फोटो ऑफ' के माध्यम से अपने फैन्स से बात कर रही पूजा हेगड़े ने अपने कई प्रशंसकों को रिप्लाई किया है। एक फैन ने पूजा हेगडे से जूनियर एनटीआर के साथ फोटो शेयर करने के लिए कहा। इस पर पूजा ने जूनियर एनटीआर के बेटे के साथ शेयर की, इसमें वह उनके साथ खेल रही हैं। पूजा हेगड़े ने इसके बाद सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और प्रतिक्रियाओं के लिए भी धन्यवाद कहा।

शेयर की कई अनदेखी तस्वीरें

शेयर की कई अनदेखी तस्वीरें

फैन ने उनसे 'अजीब' पल और बिना मेकअप वाली फोटो पोस्ट करने का भी अनुरोध किया। 'पोस्ट अ फोटो ऑफ' सेशन खत्म होने के बाद पूजा हेगड़े ने लिखा कि, यह मजेदार था! सभी प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद। जितनी हो सकी उतनी कोशिश की, मैंने बहुत प्रयास किया अपनी फोटो खोज निकाले में। धन्यवाद! वहीं अगर पूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे तीन बड़ी तेलगु फिल्मों में काम कर रही हैं।

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगी पूजा

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगी पूजा

पूजा हेगड़े भास्कर की फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर में अखिल अक्किनेनी के साथ दिखने वाली हैं, वहीं राधा कृष्ण कुमार की पीरियड ड्रामा राधे श्याम में प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं और रामचरण काजल अग्रवाल और चिरंजीवी की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे बॉलीवुड में भी दो बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। जिसमें एक रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+