गोवा में मंगेतर संग इंजॉय कर रहीं पूजा बेदी इस वीडियो के कारण हुई ट्रोल, यूजर्स ने लगाई क्लास
गोवा, अप्रैल 16: एक्ट्रेस पूजा बेदी मंगेतर मानेक कांट्रेक्टर के साथ गोवा में चिल कर रही है। हाल ही में पूजा बेदी ने गोवा में मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। पूजा बेदी इस वाडियो को शेयर करते हुए लिखा जिंदगी जीने का नाम हैं यदि आप कल लॉकडाउन के बाद मर गए, तो इससे बड़ा अफसोस क्या होगा?" सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर ट्रोल करते हुए क्लास लगा रहे हैं।

जानें पूजा बेदी ने पोस्ट में क्या लिखा
1991 में फिल्म 'विषकन्या' से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली पूजा बेदी ने मानेक के साथ गोवा के समुद्र में स्पीडबोट की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। "पूजा बेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ बोटिंग करते हुए मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पूजा बेदी ने कैप्शन में लिखा- 'स्वस्थ, खुश रहने के लिए एंजॉय, गोवा। अपने दिमाग को फ्री करो। कोई डर नहीं। जिंदगी जीने का नाम है न कि कैद में रहने का। एक वायरस के डर से एक साल और सालों तक मास्क, यह साफ है कि यह अभी जाने वाला नहीं है। लगभग एक साल के मास्क पहनने और लॉकडाउन के बाद अगर कल को आपकी मौत हो जाए... आप का सबसे बड़ा अफसोस क्या होगा?'
कोरोना काल में इस वीडियो को देख यूजर्स को आया गुस्सा
ट्विटर यूजर्स ने पूजा के इस वीडियो पर तुरंत रिएक्शन दिया। यूजर्स ने कहा कि जब देश कोविड -19 मामलों में लगातार वृद्धि से जूझ रहा है, पूजा का ट्वीट 'असंवेदनशील' है। पूजा को करारा जवाब देते हुए एक ट्विटर यूजर ने करारा जवाब लिखा, " हमारे लोग हर दिन कोविड जटिलताओं से मर रहे हैं। भगवान आपकोआशीर्वाद दें।" गोवा के एक निवासी ने लिखा है, "अमीर लोग अपने विशेषाधिकारों की धज्जियां उड़ाते हैं, यही कारण है कि हम नॉन गोवा के लोगों से नफरत करते हैं और यहां रहने में सक्षम हैं और अपने स्वर्ग को एक जीवित नर्क जैसा बना रहे हैं। मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, हमारे पास पॉजिटिव केस बहुत हैं GOA IS CLOSED यहाँ नहीं आए।
पूजा बेदी की यूजर्स ने लगाई फटकार
एक और यूजर ने लिखा, "आप वायरस हैं कि हमें (एसआईसी) आप से अधिक डरना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा, "वह बहादुर नहीं बेवकूफ है। जिस मिनट वह इस वायरस से असुविधा महसूस करेगी, फिर देखिए कि अधिकारियों और सरकार कितनी जोर से गालियां देंगी।। इस तरह से अगर कुछ भी गलत होता है, तो यह उनके लिए नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "मैं बताना चाहता हूं कि आप सरकार के संपूर्ण प्रयासों के साथ-साथ मेडिकल क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुदृढ़ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उनके जीवन को निष्क्रिय करने से पहले उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
पूजा ने ट्रोलर्स को दिया ये जवाब
पूजा ने ट्रोल करने वालों में से एक को जवाब दिया और लिखा, "क्या विशेषाधिकार? ?? समुद्र तट उपलब्ध हैं और हर व्यक्ति के लिए सुलभ है चाहे आप किस भी विशेषाधिकार को मानते हों ... हमारे पास भारत में एक बड़ी तटरेखा है। यह केवल आपके मन की स्थिति है (भयभीत या सकारात्मक) जो 'विशेषाधिकार' का लाभ उठाता है। " बता दें पूजा बेदी फिलहाल मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा में रह रही हैं। फरवरी, 2019 में दोनों की सगाई हुई।
Joys of living in healthy, happy #goa .
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) April 14, 2021
Free your mind #NoFear
Life is meant to be lived...❤ not spent caged and masked for a year/ years in fear of a virus that's clearly not going away!
If you died tomorrow after year of masking/lockdown.. what would ur greatest regret be? pic.twitter.com/ydXG5OGsou
Joys of living in healthy, happy #goa .
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) April 14, 2021
Free your mind #NoFear
Life is meant to be lived...❤ not spent caged and masked for a year/ years in fear of a virus that's clearly not going away!
If you died tomorrow after year of masking/lockdown.. what would ur greatest regret be? pic.twitter.com/ydXG5OGsou
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications