गुपचुप तरीके से नवाब शाह की बेगम बनीं पूजा बत्रा, हनीमून की तस्वीरों ने खोला राज

मुंबई। बेइंतहा खूबूसूरत और 'विरासत' फेम पूजा बत्रा के बारे में खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से जम्मू-कश्मीर में अपने बॉयफ्रेंड नवाब शाह से शादी कर ली है, इंस्ट्रागाम पर शेयर हुई तस्वीरें बयां कर रही हैं कि दोनों अब पति-पत्नी बन गए हैं, दोनों सितारे इन दिनों गोवा में हनीमून मनाने में व्यस्त हैं, दोनों के रोमांटिक पलों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। पूजा बत्रा की शादी की खबर उनकी करीबी मित्र कश्मीरा शाह ने कन्फर्म भी कर दी है।

कश्मीरा ने कहा है कि पूजा और नवाब एक हो गए हैं

कश्मीरा ने कहा है कि पूजा और नवाब एक हो गए हैं

कश्मीरा ने कहा है कि पूजा और नवाब एक हो गए हैं, पूजा को खुश रहने का पूरा हक है, मैं दोनों के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगती हूं कि दोनों बहुत ज्यादा खुश रहें और दोनों को हर खुशी नसीब हो, हालांकि पूजा या नवाब दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की खबर लोगों को नहीं दी है।

पूजा के हाथ में चूड़ा और मेंहदी

जबकि पूजा ने अपने सोशल अकाउंट पर 7 दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो वर्कआउट कर रही हैं और उनके हाथ में चूड़ा और मेंहदी लगी है, जो ये बता रही है कि पूजा अब मिसेज नवाब बन चुकी हैं। गौरतलब है कि पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है।

पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी

पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी

उन्होंने 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी, साल 2011 में पूजा ने एक्स हसबैंड से तलाक लिया था,उसके बाद उनकी जिंदगी में नवाब की एंट्री हुई और लंबा वक्त साथ में बिताने के बाद आज दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।

फिल्मी पर्दे का जाना-माना नाम हैं नवाब शाह

नवाब शाह फिल्मी पर्दे का जाना-पहचाना नाम हैं, आप उन्हें दबंग, डॉन 2, भाग मिल्खा भाग, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में देख चुके हैं, नवाब शाह की अगली फिल्म 'दबंग 3' हैं।

यूपी में हुआ पूजा का जन्म

फैज़ाबाद में जन्मी पूजा फिल्म 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी' और 'जोड़ी नंबर वन' के लिए आज भी याद की जाती हैं। फिल्म एबीसीडी-2 में छोटा उन्होंने एक छोटे से रोल में भी जान फूंक दी थी, पूजा बत्रा का संबंध सेना के परिवार से रहा है। उनके पिता रवि बत्रा भारतीय सेना में कर्नल थे और 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में घायल हुए थे। उनकी मां नीलम बत्रा 1971 में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी रह चुकी हैं। पूजा ने फरीदाबाद, अगरतला व बेलगाम के केन्द्रीय विद्यालयों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र स्नातक उत्तीर्ण किया।

मिस एशिया पैसिफिक प्रतियोगिता में तीसरे नंबर की उपविजेता थीं पूजा

खेल, वाद-विवाद और नाटकों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की। वह एक अच्छी धावक भी रही हैं। उनके दो जुड़वां भाई भी हैं। वह 1993 में आयोजित मिस एशिया पैसिफिक प्रतियोगिता में तीसरे नंबर की उपविजेता रह चुकी हैं। उस समय उनकी उम्र मात्र 18 साल की थी। एक मॉडल के रूप में उन्होंने 250 से अधिक विज्ञापन अभियानों में भागीदारी की। निश्चित रूप से उनका स्थान भारत में शीर्ष मॉडलों में से एक रहा है। भारत और विदेश के करीब 250 से अधिक फैशन शो के लिए रैंप पर वाक भी उन्होंने किया। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका भी निभाई है। पूजा नोएडा की फिल्म एंड टेलीविजन अकादमी से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म और एशियाई टेलीविजन क्लब की आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने तमिल फिल्म में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+