Pongal 2026: तमिलनाडु सरकार 2.22 करोड़ परिवारों को पोंगल पर देगी फ्री राशन, किसे मिलेगा त्योहार पर गिफ्ट किट?
Pongal 2026: तमिलनाडु में पोंगल का त्योहार केवल एक फसल का उत्सव नहीं है। बल्कि यह त्योहार राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर खुशियों को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है।
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राज्य के 2.22 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों और पुनर्वास शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल परिवारों के लिए विशेष 'पोंगल गिफ्ट पैकेट' का ऐलान किया गया है। सरकार का यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को त्यौहार मनाने में मदद करेगा।

यह पहल राज्य की परंपरा को भी जीवंत रखेगा। इस योजना के जरिए सरकार सीधे तौर पर आम जनमानस के किचन तक पहुंच रही है, जिससे इस बार की पोंगल बेहद खास होने वाली है। राशन कार्ड धारकों को कुछ एक्स्ट्रा गिफ्ट देने का भी ऐलान किया गया है।
Pongal 2026: गिफ्ट पैकेट में क्या-क्या मिलेगा?
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रत्येक पात्र परिवार को एक विशेष किट प्रदान की जाएगी। इस किट में त्योहार की मिठास और परंपरा का पूरा ध्यान रखा गया है। मुख्य रूप से इसमें शामिल हैं:
- 1 किलो कच्चा चावल (पोंगल बनाने के लिए)
- 1 किलो चीनी
- एक पूरा गन्ना (जो पोंगल पर्व का अनिवार्य हिस्सा है)
2.22 करोड़ परिवारों के लिए 248 करोड़ का बजट
इस विशाल जन-कल्याणकारी योजना का लाभ राज्य के 2.22 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा। तमिलनाडु सरकार ने इस पूरी कवायद के लिए 248.66 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस राशि के जरिए सरकार त्योहारों के समय अपने नागरिकों पर बोझ कम करने कि कोशिश कर रही है।
2026 के विशेष पैकेज में बढ़ी सामग्री
वर्ष 2026 के पोंगल उत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली सामग्री की सूची को विस्तारित किया गया है। इस बार के विशेष पैकेज में शामिल होगा:
- 4 किलो चावल और चीनी
- हरी मूंग की दाल
- 300 ग्राम शुद्ध घी
- 1 लीटर सूरजमुखी तेल
नकद सहायता और बैंक ट्रांसफर
एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए, इस बार आदि द्रविड़ कल्याण विभाग ने पारंपरिक वेश्टि और साड़ी के स्थान पर नकद राशि देने का निर्णय लिया है। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (DBT) में जमा किया जाएगा, ताकि लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें।
पुडुचेरी में भी पोंगल की धूम
तमिलनाडु के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी सरकार ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। वहाँ की सरकार ने घोषणा की है कि:
- एक सदस्य वाले राशन कार्ड पर 500 रुपये की सहायता दी जाएगी।
- दो या अधिक सदस्यों वाले परिवारों को 1000 रुपये सीधे प्रदान किए जाएंगे।
Pongal: आस्था और खेती का त्योहार
पोंगल चार दिनों तक चलने वाला उत्सव है जिसमें सूर्य देव और कृषि क्षेत्र से जुड़े पशुओं की पूजा की जाती है। भोगी, थाई पोंगल, मट्टू पोंगल और उझावर तिरुनाल के माध्यम से किसान प्रकृति का आभार व्यक्त करते हैं। सरकारी सहायता मिलने से राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications