पश्चिम बंगाल चुनाव: तीन बजे तक 67 फीसदी वोटिंग, 'द्रौपदी' पर FIR

कोलकाता। आज पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। आज दो जिलों की 49 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। लोगों मे वोट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग की खबर है तो वहीं गलत ढंग से वोटिंग के आरोप में 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यही नहीं भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई जिसके बाद रूपा गांगुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मतदान आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक करीब 12,500 मतदान केन्द्रों पर होगा। चौथे चरण के चुनावों में अमित मित्रा, पुर्णेन्दु बसु, चन्द्रिमा भट्टाचार्य, ब्रत्य बसु, ज्योतिप्रिय मलिक और अरूप राय जैसे तृणमूल के कई मंत्रियों की शाख दांव पर है।

आपको बता दें कि मतदान के लिए सुरक्षा चाक चौंबंध है। केंद्रीय बलों की कुल 672 कंपनियां और राज्य पुलिस के 23000 हजार जवान तैनात किए गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+