कुछ बड़ा होने के संकेत! 15 दिन के अंदर तीसरी बार प्रशांत किशोर की शरद पवार से मुलाकात

नई दिल्ली, जून 23: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। पीके की यह 15 दिनों के भीतर तीसरी मीटिंग है। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किशोर ने 11 जून को मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद सोमवार को दिल्ली में उनके घर पर एनसीपी प्रमुख से दूसरी बार मीटिंग की। वहीं अब फिर से बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की है।

Prashant Kishor meets Sharad Pawar

इससे एक दिन पहले आठ विपक्षी दलों के नेता पवार के घर पर इकट्ठे हुए और देश के सामने आने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर और शरद पवार के बीच दिल्ली में उनके आवास पर बंद कमरे में हुई बातचीत करीब एक घंटे तक चली। बता दें कि एक पखवाड़े के भीतर यह उनकी तीसरी मुलाकात थी।

इधर लगातार बैठकों के बीच पवार के साथ इन मुलाकातों ने बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी दलों के साथ आने की अटकलों को हवा दी है। पवार ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और वाम दलों सहित आठ विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक की मेजबानी की थी। हालांकि, उस बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने कहा कि यह राष्ट्रीय मंच की ओर से समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की 'गैर-राजनीतिक' बैठक थी, जिसे पूर्व वित्त मंत्री और टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बनाया था।

मंगलवार को विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले पवार ने उसी दिन एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की और अपनी पार्टी के नेताओं के साथ भविष्य की नीतियों, अगले लोकसभा चुनावों में भूमिका और वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पवार के आवास पर विपक्षी दल के नेताओं की बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, सपा के घनश्याम तिवारी, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप से सुशील गुप्ता, भाकपा के बिनॉय विश्वम, माकपा से नीलोत्पल बसु और टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व नेता संजय झा और जदयू के पूर्व नेता पवन वर्मा ने भी बैठक में हिस्सा लिया था। राजनेताओं के अलावा जावेद अख्तर, पूर्व राजदूत केसी सिंह और जस्टिस (सेवानिवृत्त) एपी शाह भी मंगलवार की बैठक में मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+