चुनाव सुधार से गलत हलफनामों का मसला सुलझेगा: नकवी

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव सुधार के जरिए निर्वाचित प्रतिनिधियों के चुनाव संबंधी हलफनामों में दी गई फर्जी जानकारियों के मसले से निपटा जा सकता है। नकवी आपातकाल के 40 वर्ष पूरे होने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पणजी पहुंचे हैं।

BJP`s Minister of State for Parliamentary Affairs Muktar Abbas Naqvi

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार उन मुद्दों पर काम कर रही है, जहां हलफनामे में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों पर शैक्षणिक योग्यता तथा आपराधिक रिकार्ड संबंधी गलत जानकारी देने के आरोप हैं।

नकवी ने कहा, "चुनाव सुधार की जरूरत है। हम इस दिशा में बढ़ रहे हैं। न्यायिक सुधार, प्रशासनिक सुधार, पुलिस सुधार, निर्वाचन सुधार, कर सुधार हो रहा है। हम धीरे-धीरे इस दिशा में बढ़ रहे हैं।" उनसे जब यह पूछा गया कि अगर चुनावी हलफनामे में किसी के गलत जानकारी देने पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है, तो क्या उसकी समीक्षा की जाएगी? नकवी ने ऐसी संभावना से हालांकि इनकार किया।

नकवी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा मुमकिन है। आप किन-किन लोगों की समीक्षा करेंगे?" भाजपा नेता ने कांग्रेस पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का चैम्पियन होने का आरोप लगाया, वहीं जब उनसे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसी नेताओं पर लगे आरोपों पर भाजपा के रुख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "भाजपा दूषित राजनीतिक एजेंडे के आधार पर काम नहीं करती। हम देख रहे हैं कि षड्यंत्र की राजनीति करने वालों की तरफ से हर महीने एक नया मामला उठाया जाता है। जो भी होगा, वह कानून के तहत होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+