Poll Of Exit Polls 2023: 5 राज्यों में किसकी सरकार? जानें पोल ऑफ पोल्स के चौंकाने वाले आंकड़े

Poll of Exit Polls Results 2023: 3 दिसंबर को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव परिणाम जारी होंगे। इससे पहले सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

एग्जिट पोल में 5 में 2 राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। ऐसे में पोल ऑफ पोल्स में जानिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बन सकती है।

Poll of Exit Polls

पांचों राज्यों का पोल ऑफ पोल्स

पोल ऑफ पोल्स में मध्य प्रदेश में बीजेपी 124 सीटों के साथ जीत हासिल करेगी, जबकि कांग्रेस को 102 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। तेलंगाना में कांग्रेस 62 सीटों के साथ सरकार बनाएगी और सत्तारूढ़ बीआरएस को 44 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। कांग्रेस को कुल 90 सीटों में से 49 मिलती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी को 38 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।

राजस्थान में 30 साल पुराना रुझान जारी रहने की उम्मीद है और भाजपा को 104 सीटों के साथ आरामदायक जीत हासिल हो सकती है। कांग्रेस 85 सीटें हासिल कर सकता है।

मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ को 14 सीटें मिल सकती हैं और जेडपीएम को 17 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस राज्य में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है और उसे 7 सीटें जीतने की उम्मीद है। पोल ऑफ पोल्स से पता चलता है कि बीजेपी को 1 सीट मिलेगी।

राजस्थान में किस सर्वे में किसकी सरकार बन रही

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान की 199 सीटों में से कांग्रेस को 71-91 सीटें, बीजेपी को 94-114 सीटें और अन्य को 9-19 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 80-100 सीट मिलने का अनुमान है>वहीं कांग्रेस को 86-106 सीट के आसार हैं।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 108 से 128 सीटें दी गई है, जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य भी 13 से 21 सीटेों पर कब्जा जमा सकते हैं।

इंडिया टीवी-CNX के एग्टिज पोल में कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया गया है। कुल 199 सीट में से BJP 80 से 90, कांग्रेस को 94 से 104, अन्य-14-18 है।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार रही है। भाजपा को 98 से 105 सीटों मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 85 से 95 मिलने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 10 से 15 सीटें जा सकती है।

TV9-पोलस्ट्रैट में कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 100 से 110 सीटें हासिल कर सकती हैं। अन्य को 5 से 15 सीटें मिल सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में भी बीजेपी सरकार बना सकती है। बीजेपी को 100 से 122 और कांग्रेस को 62 से 95 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी मैट्रिक्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को 115 से 130 सीटों के मिलने के आसार है। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में किस सर्वे में किसकी सरकार बन रही

Chhattisgarh Poll Of Exit Polls-1

मध्य प्रदेश में किस सर्वे में किसकी सरकार बन रही

MP Poll Of Exit Polls-1

तेलंगाना में किस सर्वे में किसकी सरकार बन रही

Telangana Poll Of Exit Polls

मिजोरम में किस सर्वे में बन रही किसकी सरकार, पढ़ें टेबल

Mizoram Poll Of Exit Polls-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+