Politics: 'धमकी भरे फोन कॉल' पर आया कांग्रेस नेता उदित राज का रिएक्शन, मायावती पर लगाया ये गंभीर आरोप !

Politics: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज को फोन पर कथित तौर पर जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब इस पर उदित राज का बयान आया है। इस पूरे मामले पर उदित राज ने बीएसपी सुप्रिमो मायावती और उनकी पार्टी पर आरोप लगाया है और कहा कि बीएसपी पार्टी कार्यकर्ता हैं जो मुझे फोन कॉल के माध्यम से गालियां दे रहे हैं और अपशब्द कह रहे हैं।

जान से मारने की धमकी मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने न्यूज एजेंसी एनआई से बात करते हुए कहा कि, "आप बीएसपी प्रमुख मायावती और बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के ट्वीट देख सकते हैं,जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में क्या-क्या लिखा है। जिसके बाद मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, मैंने करीब 30 कॉल रिकॉर्ड भी किए हैं।

udit-raj

उदित राज का आरोप

मेरी हत्या पर इनाम घोषित किया गया है, ये सभी बीएसपी से हैं। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर मदद मांगी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है,क्योंकि मैंने 18 फरवरी को ही इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जब भी मैं यूपी में सक्रिय होता हूं, बीएसपी इस तरह की हरकतें करती है क्योंकि ये सच है कि मायावती ने बहुजन समाज को धोखा दिया है और उन्हें मुझसे खतरा महसूस होता है।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला 16 फरवरी को कांग्रेस नेता उदित राज ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की इस कांफ्रेंस में उन्होंने मायावती को बहुजन समाज आंदोलन का गला घोंटने वाला करार दिया और बहुजन समर्थकों से एक मिसाल के तौर पर मायावती का साथ छोड़ने की बात कही। लेकिन आरोप लगाया है कि उनके द्वारा कही गई बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया जिससे बसपा समर्थक उनसे नाराज हो गए और अब उन्हें धमकी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress: कौन हैं वो 6 MLA, जो 'आपकी दादी' पर हंगामा करके हुए सस्‍पेंड, अब विधानसभा में धरना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+