नेताओं ने मंदिर मस्जिद को बना दिया है दुकान....

लखनऊ। अयोध्या के राम एक बार जुबानी जंग के बीच फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी के बयान के बाद एक नई सियासत शुरू गई। जिस पर आजम खां ने पलटवार करते हुए स्वामी को मस्जिद वाले होने की सलाह दे डाली। बयानों का सिलसिला यहीं नहीं रूका आजम के बयान को लपकते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आजम को पागल बता डाला। नेताओं के बीच चल रही कुश्ती के बीच हमने बात की यूपी के वरिष्ठ साहित्य कार मुनव्वर राणा से। पहले ही सवाल में उन्होंने नेताओं को दुकानदार करार दे दिया।

पढें- अयोध्या की आंखों देखी रिपोर्ट

Politicians treats Mandir-Masjid as shops: Munavvar Rana

पहले स्वामी का ट्वीट - "हम हिंदू भगवान कृष्ण का पैकेज मुसलमानों को ऑफर करते हैं। 3 मंदिर दे दो और 39997 मस्जिद अपने पास रख लो।"

आज़म खां का वार- "हमें स्वामी की कृपा की जरूरत नहीं है। वो सभी मस्जिदें ले लें और बदले में नमाज पढ़ें। हम उन्हें दावत देना चाहते हैं कि वो मस्जिद और मस्जिद के मकसद को समझें और मस्जिद वाले बनें।"

इस मुद्दे पर चर्चित शायर मुनव्वर राणा से कुछ सवाल और उनके जवाब-

सवाल- राम मंदिर एक बार फिर से मुद्दा बनाया जा रहा है। लेकिन क्यों। आपका इस पर क्या मानना है?

जवाब- जी हां राम मंदिर फिर से मुद्दा बन गया है। दरअसल इन नेताओं ने इबादतगाहों को दुकान बना दिया है। इनके लिये मंदिर-मस्ज‍िद इबादतगाह नहीं रह गई। वो चाहते हैं कि मेरा माल बिके और दूसरा चाहता है मेरा माल बिके। जब इबादतगाह दुकान बनने लगे तो शायर चुप हो जाता है।

सवाल- आपने पहले कहा था कि न हिंदू मंदिर चाहता है और मुसलमान मस्जिद चाहता है। तो क्यों राम मंदिर मामला फिर से सुर्खियां बनने लगा है?

जवाब- इस मुल्क में पब्लिक की तो कोई सुनता ही नहीं है। पब्लिक से राय ही नहीं ली जाती है। सब कुछ ये नेता ही तय करते हैं।

सवाल- इन बयानों के परिणामों के बारे में अगर गौर किया जाए तो कहीं न कहीं तस्वीर बेहद डरावनी नजर आती है। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?

जवाब- सुब्रमण्यम स्वामी का तीन मंदिर दे दीजिए और 39997 मस्जिदें ले लीजिए ये बयान बहुत ही बेवकूफाना बयान है, जम्हूरी मुल्क में इस तरह का बयान एक पागल का बयान माना जाएगा। स्वामी को तुरंत अरेस्ट कर लेना चाहिए। जब अदालत में मुकदमा दर्ज है पूरे मामले पर तो इस तरह का बयान तो देना ही नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+