सहेलियों ने फाड़े छात्रा के कपड़े, फिर पुलिसवाले ने वायरल कर दी फोटो

पुलिसकर्मी ने छात्रा की विवादित तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया, पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल

रांची। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने वाली पुलिस एक बार फिर से विवादों में आ गई है। पुलिस जवान पर आरोप लगा है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप पर कॉलेज की छात्रा का आपत्तिजनक तस्वीर को साझा किया था। जिसके बाद पुलिसकर्मी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला दुमका के कॉलेज का है। जहां पर लड़की के साथ उसकी सहेलियों ने फोन चोरी के आरोप में उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतार फाड़ दिए थे। लेकिन जिस तरह से पुलिसकर्मी ने इस फोटो को व्हाट्सएप पर साझा किया उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कॉलेज की छात्राओं ने लगाया था आरोप

कॉलेज की छात्राओं ने लगाया था आरोप

मलिन मरांडी जोकि बतौर एक कुक के तौर पर गोड्डा के एसपी के सरकारी आवास पर तैनात है, उसे किसी तरह से छात्रा की यह तस्वीर फोन पर हासिल हुई। यह तस्वीर एसपी महिला कॉलेज की छात्रा का है। यह घटना एक अगस्त की है, जिसपर कॉलेज की छात्राओं ने फोन की चोरी का आरोप लगाया था। चोरी के आरोप के बाद छात्राओं ने कॉलेज में सभा बुलाई और छात्रा को चोर घोषित करके उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप में किया साझा

तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप में किया साझा

मलिन पर आरोप है कि उसने इन तस्वीरों को अपने दोस्त सुनीलाल टुंडु को भेजी थी, जिसने कथित तौर पर इस तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया था, जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई थी। जिसके बाद मलिन और सुनीलाल दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

मंत्री ने भी जाहिर किया अफसोस

मंत्री ने भी जाहिर किया अफसोस

दुमका के विधायक और मंत्री ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि मुझे अफसोस है कि यह घटना हुई। इस घटना के बाद नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जोकि दुमका गई है और वहां पीड़िता के घर पर जाकर पीड़िता की तस्वीर हासिल की और उसके बारे में जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+