सिंहस्थ महाकुंभ 2016: साधु-संतों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
उज्जैन। इस समय महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ चल रहा है। लाखों की संख्या में इस समय वहां साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन रविवार को अचानक से साधु-संतों का एक समूह बुरी तरह से आक्रोशित और आक्रामक हो गया।
उसने गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया, खबर है कि रविवार को दत्त अखाड़ा क्षेत्र के साधुओं ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
दो दिन में सिंहस्थ में लाखों की चोरी
क्योंकि साधु-संतों अपनी चीजों के चोरी होने से खफा थे, उनके बहुत सारे कीमती और जरूरी सामान उनके अखाड़ा क्षेत्र से लगातार गायब हो रहे हैं।
पुलिस के लचर रवैये से खफा साधु-संत
उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की लेकिन पुलिस ना तो चोरों को पकड़ पायी अभी तक और ना ही गायब हुए सामानों का पता लगा पायी, जिसके बाद साधुओं को गु्स्सा आ गया और वो पुलिस पर आक्रोशित हो गये।
पुलिस के व्यवहार से खफा साधु-संत
यही नहीं साधु संतों ने रात्रि में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है और कहा है पुलिस इस मामले में कुछ कर नहीं रही है।













Click it and Unblock the Notifications