छेनू को छुड़ाने आए बदमाशों ने कड़कड़डूमा कोर्ट में की फायरिंग, कांस्टेबल की मौत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में आज सुबह 11 बजे के करीब रूम नंबर 73 के अंदर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल राम कुमार को 5 गोलियां लगी जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में दो लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोर्ट रूम के अंदर पहुंचकर फायरिंग को अंजाम दिया गया हो। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हमलावर छेनू पहलवान नामक बदमाश को छुड़ाने आए थे। पढि़ए साल 2015 की सबसे शर्मनाक खबर

हालांकि फायरिंग के पीछे की वजह क्या है इसका पता तो अभी नही चल पाया है, ये अभी साफ नहीं कहा जा सकता है इस फायरिंग के पीछ इन लोगों का मकसद क्या है। खबरों के मुताबिक, इस गोलीबारी में जो अन्य दो लोग जख्मी हुए हैं, उनमें से एक कोर्ट का स्टाफ और एक अज्ञात शख्स शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications