मछली बेचकर बीएससी की पढ़ाई करने वाली छात्रा को ट्रोल करने पर युवक हिरासत में, CM ने दिए जांच के आदेश

कॉलेज के बाद मछली बेचने वाली छात्रा को ट्रोल किए जाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। केरल पुलिस ने वायनाड से हनान हामिद के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में उसे कस्टडी में लिया है। 21 वर्षीय हनान हामिद कॉलेज के बाद मछलियां बेचने जाया करती है।

Hanan Hameed

तिरुवनंतपुरम। कॉलेज के बाद मछली बेचने वाली छात्रा को ट्रोल किए जाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। केरल पुलिस ने वायनाड से हनान हामिद के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में उसे कस्टडी में लिया है। 21 वर्षीय हनान हामिद कॉलेज के बाद मछलियां बेचने जाया करती है। यही उसकी कमाई का जरिया है, लेकिन कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे इस कारण ट्रोल किया था। इसके बाद केरल सीएम पिनाई विजयन ने हनान का समर्थन करते हुए पुलिस को इसकी जांच के आदेश दिए थे।

केरल के थोड़ुपूजहा के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वालीं 21 वर्षीय हनान हामिद अपने कॉलेज के बाद मछली बेचती है। वो रोज कॉलेज के बाद एर्नाकुलम जाती है और वहां जाकर गुजारे के लिए मछलियां बेचने के काम करती है। स्थानीय अखबार मातृभूमि द्वारा उनकी खबर छापे जाने के बाद हनान की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उनकी प्रेरणादायक कहानी को फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने शेयर किया था। जहां हर कोई हनान की लगन की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ ने हनान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हनान को ट्रोल करने पर कई सितारों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद केरल सीएमओ ने पुलिस को एक्शन लेने को कहा था। केरल सीएम पिनराई विजयन ने कहा है कि उन्हें हनान पर गर्व है। उन्होंने हनान को कहा कि वो सोशल मीडिया पर फैली इस नफरत की वजह से हिम्मत न हारें। केरल सीएमओ ने ट्रोलर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस को उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है जिन्होंने हनान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+