Bihar News: 50 किलोवॉट से अधिक खपत वाले थानों में लगेंगे सौर ऊर्जा प्लांट: एडीजी

राज्य 50 किलोवाट से अधिक खपत करने वालों के लिए सौर ऊर्जा प्रणालियों से लैस नए पुलिस स्टेशन भवनों का निर्माण कर रहा है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए अलग सुविधाएं इन डिजाइनों में एकीकृत की जा रही हैं।

राज्य में थाना, पुलिस लाइन से लेकर सभी तरह के पुलिस भवन सर्वसुविधा संपन्न होने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बन रहे हैं। अब जिन थानों या पुलिस लाइनों में 50 किलोवॉट से अधिक की बिजली खपत हो रही है, वहां सौर्य ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। ऐसे भवनों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद ऐसे भवनों में सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीजी (आधुनिकीकरण, एससीआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से अब तक 1 हजार 14 थाने नए भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अब तक 737 थानों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि, 277 का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

Police Stations to Include Solar Energy Solutions

एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि इस वर्ष 17 थानों के भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस वर्ष 37 का निर्माण पूरा हो गया है। राज्य में 80 पुलिस थाने ऐसे भी हैं, जो भवन एवं भूमिहीन हैं। इनके लिए जमीन खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 34 थानों के लिए चिन्हित स्थानों पर किसी तरह का विवाद होने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा 545 थाना भवन ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 5 से 20 आवासन क्षमता वाले बैरक भी बनाए गए हैं। 25 पुलिस केंद्र में 100 से 500 क्षमता वाले महिला बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है।

एडीजी ने कहा कि अब जितने भी नए थाना और पुलिस लाइन के भवन बन रहे हैं, उन सभी में महिला कर्मियों के लिए अलग बैरक और शौचालय बनाए जा रहे हैं। अब तक 678 थानों में 5 सीट वाले टॉयलेट का निर्माण कर लिया गया है। 257 में दो सीट वाले शौचालयों का निर्माण किया गया है।

राज्य के सभी जिलों में गठित 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भी नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। 28 नए यातायात थानों के भवन स्वीकृत कर दिए गए हैं, जिनका निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। सभी थानों का निर्माण तीन तरह के स्वीकृत मॉडल ए,बी एवं सी के आधार पर ही निर्माण कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+