सावधान! IIPM देती है फर्जी डिग्री, अरिंदम चौधरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। इंटरमीडिएट के बाद अगर आप मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं और आपके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (IIPM) में एडमिशन के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। जी हां आईआईपीएम के फाउंडर और देश में मैनेजमेंट गुरू के नाम से पहचान बनाने वाले अरिंदम चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने यह मुकदमा यूजीसी की शिकायत पर दर्ज किया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) का आरोप है कि अरिंदम चौधरी अपने संस्थान आईआईपीएम के जरिए छात्रों को धोखा दे रहे हैं, क्योंकि यह संस्थान किसी भी नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है। यूजीसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि आईआईपीएम के पास मैनेजमेंट की डिग्री देने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह इसके लिए मान्यता प्राप्त नहीं है।
क्राइम
ब्रांच ने आईपीसी की धारा 420 के तहत अरिंदम चौधरी पर मामला दर्ज किया है। इसके अलाचा पुलिस ने अरिंदम चौधरी के पिता मलयेंद्र किशोर चौधरी के खिलाफ भी मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले में जांच कर रही है और अलगे सप्ताह तक जरूरी कार्रवाई कर सकती है।











Click it and Unblock the Notifications