पटना के गांधी मैदान में जिंदा बमों का मिलना जारी

रविवार को धमाकों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्हें केंद्र की तरफ से कोई इनपुट नहीं दिया गया था। जबकि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का कहना है कि हमने राज्य को पहले ही अलर्ट की सूचना दे दी थी। जिसके बाद कल नीतीश और शिंदे मुलाकात करेंगे और जांच कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बताया जा रहा है कि अब तक 8 बम फट चुके हैं, 5 डिफ्यूज किये जा चुके हैं और आज एक जिंदा बम मिला। इस घटना के बाद नीतीश सरकार की निंदा की जा रही है, वहीं नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी। गौर हो कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोदी रैली करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाएंगे, जिससे कि उनकी सुरक्षा और कड़ी किये जाने की मांग पार्टी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications