हिजाब विवाद के बीच 14 फरवरी से कर्नाटक में खुल रहे कालेज, उडुपी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बेंगलुरू, 11 फरवरी। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने 14 फरवरी को 10वीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खोलने का निर्देश दे दिया है। वहीं कर्नाटक का वो शहर जहां से ये विवाद शुरू हुआ है उस उडुपी में शुक्रवार को में पुलिस फ्लैग मार्च किया। यहां चप्पे-चप्पे में पुलिस नजर आई।

बता दें हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्बई ने 14 फरवरी से 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हाई स्कूलों को और उसके बाद डिग्री और पीजी कालेज खोलने का ऐलान किया है।
कोर्ट ने मीडिया का भी निर्देश दिया है कि इस मामले में अंतिम फैसला जब तक नहीं आ जाता तब तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी ना करें। अब इस केस की सुनवाई 14 फरवरी को होगी।
हाई कोर्ट ने साफ किया है जब तक इस केस में अंतिम फैसला नहीं आ जाता है तब तक छात्राएं किसी भी प्रकार के धार्मिक कपड़े ना पहनें। वहीं विपक्ष के नेता और वकील कपिल सिब्बल ने हिजाब के पक्ष में अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है। कपिल सिब्बल ने अपील की थी कि इस मामले में देश की सर्वोच्च न्यायालय फैसला करे। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मुद्दे पर हाई कोर्ट को फैसला लेने देें। । वहीं कर्नाटक के कालेजों में हिजाब पहनने से रोके जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ गुरुवार को सुनवाई करेगी।
देश भर में हिजाब को लेकर विवाद और जमकर प्रदर्शन शुरू हो चुका है।गौरतलब है कि कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनने को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जहां इस केस की सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की कुछ नेताओं की मांग पर सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य की हाईकोर्ट पर इस पर फैसला करने की बात कही थी। वहीं कालेज में बवाल बढ़ते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था।
Karnataka | Police flag march in #Udupi ahead of re-opening schools up to 10th standard on 14th February pic.twitter.com/viuLPGmhvX
— ANI (@ANI) February 11, 2022












Click it and Unblock the Notifications