'बहुत जल्द PoK का भारत में विलय हो जाएगा', केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का चौंकाने वाला बयान
Union Minister Gen VK Singh on PoK: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजस्थान के दौसा में मीडिया से बात करते हुए शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग वाले प्रश्न पर कहा कि 'बस कुछ वक्त इंतजार कीजिए, PoK का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।'

सिंह का ये बयान बहुत सारी बातों की ओर इशारा करता है, फिलहाल अपनी इस टिप्पणी के कारण वीके सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए हैं और लोग उनके बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पीओके के लिए नेहरू सरकार को जिम्मेदार ठहराया
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब वीके सिंह ने पीओके को लेकर टिप्पणी की है, वो पहले भी इसको लेकर टिप्पणी करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीओके की स्थिति लिए नेहरू सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
'माउंटबेटन को खुश रखने के लिए...'
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए वीके सिंह ने कहा था 'नेहरू सरकार ने माउंटबेटन को खुश रखने के लिए 1948 युद्ध में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को सेफ नहीं किया और उसी सरकार के गलत फैसलों की वजह से पीओके की ये स्थिति हुई है।'
हवा में बातें नहीं कही है-वीके सिंह
अपने इस बयान के कारण वीके सिंह कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए थे और उन्होंने जमकर वीके सिंह की आलोचना की थी लेकिन वीके सिंह ने कहा था कि 'उन्होंने हवा में बातें नहीं कही है, जो सत्य है वो ही कहा है।'
'ऐसा संगठित आयोजन पहले कभी नहीं हुआ'
पीओके पर टिप्पणी करने के बाद वीके सिंह ने दिल्ली में हुए जी20 पर कहा कि 'ये कार्यक्रम सफल रहा है, ऐसा संगठित आयोजन पहले कभी नहीं हुआ इस आयोजन की सक्सेस की बात तो विदेशी मेहमान भी कर रहे हैं, विश्व के दूसरे देशों ने भी इसकी तारीफ की है, ये एक नियोजित ढंग से आयोजित कार्यक्रम था, ये टीम वर्क था और इसके लिए मैं सरकार और इस इवेंट से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई देता हूं।'
'जबरदस्ती बुराई करने में लोग लगे हैं'
आपको बता दें कि वीके सिंह सोमवार को दौसा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ये सारी बातें कहीं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी जी-20 की तारीफ की है लेकिन ना जाने क्यों उन्हीं के दल के कुछ लोग अजीब बातें कर रहे हैं, जबरदस्ती बुराई करने में लगे हैं।'
शशि थरूर ने अमिताभ कांत की तारीफ की
आपको बता दें कि यूक्रेन मुद्दे पर जी-20 के नेताओं की संयुक्त विज्ञप्ति पर आम सहमति बनाने के लिए शशि थरूर ने शेरपा अमिताभ कांत की तारीफ की थी।
मोदी के बल पर लड़ा जाता है चुनाव
राज्य में भाजपा के सीएम चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'जहां भी चुनाव होते हैं, भाजपा मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान पहले से नहीं करती बल्कि पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ती है।'
यह पढ़ें: Seema Haider: सीमा हैदर बनीं सनातनी? वायरल हुआ नया वीडियो, आपने देखा क्या?












Click it and Unblock the Notifications