जाने-माने शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

लखनऊ, 29 जून। ऊर्दू के जाने-माने शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने तबरेज पर गोली चला दी,हालांकि इस हमले में तबरेज बाल-बाल बच गए। रिपोर्ट के अनुसार जब तबरेज राणा रायबरेली के त्रिपुरा इलाके के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनपरगोली चला दी। बदमाशों ने तबरेज पर दो गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। गोली तबरेज की एसयूवी पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस घटना के बाद तबरेज आलम का बयान दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है। बता दें कि तबरेज आलम भू व्यवसायी हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Famous Poet Munawwar Rana के बेटे तबरेज पर चली ताबड़तोड़ गोली, हमले में बाल बाल बचे | वनइंडिया हिंदी
    munawwar rana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+