PNG Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, दिल्ली-NCR सहित इन शहरों में बढ़े CNG-PNG के दाम, जानें नई रेट

IGL PNG Price Hike: दिवाली से पहले आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली एनसीआर सहित कई शहरों में सीएमजी और पीएनजी (CNG-PNG) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद बढ़ी हुई दर अब 8 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लागू होंगी। मुंबई की गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी अपने गैस के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    CNG-PNG Price Hiked: त्यौहारी सीजन में महंगाई का एक और झटका, बढ़े CNG के दाम | वनइंडिया हिंदी |*News
    दिवाली से पहले महंगाई का झटका

    दिवाली से पहले महंगाई का झटका

    आम जनता को यह झटका दशहरे के बाद और दिवाली से पहले लगा है। आईजीएल ने सीएमजी में 3 रुपए और पीएनजी में भी 3 रुपए का इजाफा किया है। जिसका असर अब लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा। घेरलू गैस उपभोक्ताओं के साथ सीएनजी वाहन चालकों के बजट पर भार पड़ेगा। IGL ने दिल्ली एनसीआर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिसते तहत दिल्ली में अब 53.59 रुपये प्रति एसीएम की दर से गैस मिलेगी।

    PNG की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी

    PNG की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी

    इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में PNG की कीमत 53.46 रुपए प्रति SCM होगी, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 51.79 रुपये प्रति SCM होगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में कीमत 56.97 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है, जबकि अजमेर, पाली और राजसमंद में दाम 59.23 हो गया है। ऐसे ही वहीं कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में रेट 56.10 कर दिए हैं।

    जानिए इन शहर में CNG की नई रेट

    जानिए इन शहर में CNG की नई रेट

    वहीं सीएनजी की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपए प्रति किलो हो गई है। ऐसे ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रेट 78.17 रुपए से बढ़कर 81.17 रुपए पहुंच गए हैं। गुरुग्राम में 86.94 रुपए, रेवाड़ी में 89.07 रुपए, करनाल में 87.27 रुपए, मुजफ्फरनगर में 85.84 और कानपुर में 89.81 रुपए तक कीमत पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+