PNB Scam: गीतांजली और पीएनबी के शेयरों में भारी गिरावट, दो दिन में 17 फीसदी दाम गिरे

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11500 करोड़ रुपए के घोटाले के सामने आने के बाद पीएनबी के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह शेयर बाजार खुलने के साथ ही पीएनबी के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन के भीतर पीएनबी के शेयर के दाम तकरीबन 17 फीसदी कम हो गए, जिसके चलते बैंक को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंक के भीतर घोटाले की खबर आने के बाद इसके शेयर 10 फीसदी गिर गए थे। आरोप है कि डायमंड व्यापारी नीरव मोदी ने बैंक साथ 11500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसके बाद लगातार बैंक के शेयर गिर रहे हैं।

लगातार गिरावट जारी

लगातार गिरावट जारी

आज बाजार खुलते ही पीएनबी के शेयर की कीम 137 से घटकर 133 रुपए पहुंच गई, जबकि बुधवार को कंपनी के शेयर 10 फीसदी गिरे थे। पीएनबी में घोटाले की खबर के साथ ही गीतांजली ज्वेलर्स के शेयर के दाम भी लगातार गिर रहे हैं। आज गीतांजली ज्वेलेर्स के शेयर के दाम 51.30 रुपए से कम होकर 47.50 पहुंच गए। इस घोटाले की खबर के साथ ही ना सिर्फ गीतांजली बल्कि गिन्नी, नक्षत्र जैसी बड़ी कंपनियां भी जांच के घेरे में आ गई हैं। सीबीआई और ईडी की नजर इन कंपनियों पर है और वह इनके द्वारा किए गए लेन-देन को खंगाल रही है।

खुद बैंक ने किया खुलासा

खुद बैंक ने किया खुलासा

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि नीरव मोदी की कंपनी ने 11500 करोड़ रुपए का घोटाला किया है और इस मामले में रिकवरी के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद नीरव मोदी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

मुंबई की शाखा में हुआ घोटाला

मुंबई की शाखा में हुआ घोटाला

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सीबीआई को अरबपति ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के खिलाफ और ज्वैलरी कंपनी में हुए करोड़ों रुपये के फर्जी लेन देन की दो शिकायतें मिली हैं। शिकायत के अनुसार बैंक की ब्रांच में हुए फर्जी लेनदेन की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें- PNB Scam: जानिए कौन है नीरव मोदी, जिसने पीएनबी को लगाया 11500 करोड़ का चूना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+