'मोबाइल खरीदने के लिए दो लाख रुपए', ऐलान से खुश हुए इस बैंक के कर्मचारी
PNB टॉप मैनेजमेंट की हुई बल्ले-बल्ले, बैंक मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए दे रहा 2 लाख रुपये
नई दिल्ली, 25 अगस्त: बैंक अपने कर्मचारियों को तमाम सुविधाएं और तोहफा देता है लेकिन अभी तक ऐसा तोहफा किसी भी बैंक ने नहीं दिया जो इस सरकारी बैंक दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने शीर्ष प्रबंधन को मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए 2 लाख रुपये का वार्षिक भत्ता देने का फैसला किया है।

ये अधिकारी हैंडसेट खरीदने के लिए 2 लाख के हकदार होंगे
बैंक सूत्रों के अनुसार स्टॉफ वेलफेयर बेनेफिट मानदंडों के अनुसार, बैंक के शीर्ष प्रबंधन - प्रबंध निदेशक (एमडी) और कार्यकारी निदेशक - मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए 2 लाख के हकदार होंगे।

जीएसटी शामिल नहीं है
मोबाइल की कीमत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल नहीं है। बता दें फिलहाल मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर 18 फीसदी है।

1 अप्रैल से लागू हो चुकी है ये योजना
सूत्रों के अनुसार संशोधित मानदंड बैंक के बोर्ड के निर्णय के अनुसार 1 अप्रैल, 2022 से लागू हो चुकी है । हालांकि पीएनबी ने अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता के पास एमडी और सीईओ की सहायता के लिए चार कार्यकारी निदेशक हैं।

दिल्ली की एक कंपनी दे चुकी है ऑडी जैसी लग्जरी कार
बता दें वर्ष 2020 में दिल्ली के एक lender ने अपने शीर्ष मैनेजमेंट के लिए ऑडी से तीन लक्जरी कारें खरीदी थीं। ये लग्जरी कारें एमडी और दो वरिष्ठ कार्यकारी निदेशकों के लिए थीं।












Click it and Unblock the Notifications