PMLA : 'मुझे कैंसर है...', कहकर जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल ने कोर्ट से मांगी बेल, जानिए क्या है मामला?
Naresh Goyal Cancer Treatment: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल कैंसर से जूझ रहे हैं, गुरुवार को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट के सामने उन्होंने एक याचिका दायर की और जिसमें उन्होंने कोर्ट से बीमारी के इलाज के लिए अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया है।

याचिका में नरेश गोयल की ओर से कहा गया है कि 'उनको कैंसर है, इस बात का खुलासा उनके पर्सनल डॉक्टरों की ओर से किया गया है। हालांकि उन्हें अंतरिम जमानत नहीं मिली।'
मुझे स्लो गति का बढ़ता कैंसर हैं-नरेश गोयल
दरअसल जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने 15 फरवरी को कोर्ट में कहा था कि 'मुझे स्लो गति का बढ़ता कैंसर हैं, इसलिए मुझे जमानत चाहिए।'
20 तारीख तक मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट दे: कोर्ट
कोर्ट ने गोयल की मेडिकल रिपोर्ट की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है जो कि नरेश गोयल की जांच करे और उनके कैंसर के बारे में पता करे और 20 फरवरी को अपनी रिपोर्ट अदालत में जमा करे इसलिए अब नरेश गोयल को बेल मिलेगी या नहीं इस बारे में 20 तारीख को ही पता चल पाएगा।
कब और कहां होंगा नरेश गोयल का इलाज?
जस्टिस एम जी देशपांडे ने मेडिकल बोर्ड को यह भी निर्देश दिया कि अगर गोयल को कैंसर निकलता है तो बोर्ड ये भी बताए कि उनका इलाज कहां और कैसे हो सकता है?
'मैं जीने की उम्मीद खो चुका हूं, मैं जेल में ही मरना पसंद करूंगा'
आपको बता दें कि 6 जनवरी 2024 को नरेश गोयल विशेष अदालत के सामने पेश हुए थे तो वह अदालत में रो पड़े थे और कहा था कि 'मैं जीने की उम्मीद खो चुका हूं, मैं जेल में ही मरना पसंद करूंगा, जिसके बाद 9 जनवरी को स्पेशल जज ने गोयल को मेडिकल चेकअप के लिए प्राइवेट डॉक्टरों को परमिशन दी, जिसके बाद ही गोयल की जांच हुई और उसके बाद ही गोयल ने कोर्ट में कहा कि 'उन्हें ट्यूमर है।'
नरेश गोयल पर क्या है केस?
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी ने में एक सितंबर को नरेश गोयल को गिरफ्तार किया था। ईडी ने गिरफ्तारी सीबीआई की ओर से दायर एफआईआर पर की थी। सीबीआई ने नरेश गोयल पर केस केनरा बैंक की शिकायत के बाद किया है, उन पर 7,000 करोड़ रु की धोखाधड़ी का आरोप है।
पत्नी अनीता और बेटी की बहुत याद आती है जज साहब-गोयल
आपको बता दें इससे पहले कोर्ट में नरेश गोयल ने ये भी कहा था कि 'उन्हें उनकी पत्नी अनीता की बहुत याद आती है, उन्हें लास्ट स्टेज का कैंसर है। उनकी इकलौती बेटी भी इस वक्त बीमार है। वो लाइफ के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जब वो कोर्ट में ये बातें कह रहे थे, उस वक्त रोने के साथ-साथ वो कांप रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।'












Click it and Unblock the Notifications