कोरोना की स्थिति पर पीएम मोदी की आज रात 8 बजे अहम बैठक, कई बड़े अधिकारी होंगे शामिल

नई दिल्ली, अप्रैल 17: कोरोना से बेकाबू होते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक करेंगे और भारत में टीकाकरण की स्थिति का जायजा भी लेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में की जाने वाली इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि, इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी के बीच कई राज्यों के अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और ऑक्सीजन की आपूर्ति जैसी आवश्यक चीजों के बारे में चर्चा करेंगे।

PM to meet top central government officials at 8 tonight on Covid and vaccination situation

बताया जा रहा है कि, इस बैठक के दौरान पीएम मोदी कई मंत्रालयों के अफसरों के साथ भी चर्चा करेंगे। पीएम मोदी यह बैठक ऐसे वक्त कर रहे हैं, जब कई राज्यों की ओर से वैक्सीन की किल्लत की शिकायत की गई है। महाराष्ट्, छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने कहा कि उन्हें पर्याप्त कोरोना वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ बैठक कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की थी। इससे पहले वह मुख्यमंत्रियों के साथ दो बैठकें कर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2,34,692 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,341 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 26 लाख 71 हजार 220 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 16 लाख 79 हजार 740 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 75 हजार 649 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+