कच्छ के रेगिस्तान में मोदी की पाठशाला, आला पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष नियम
कच्छ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के कच्छ में देश के सभी आला पुलिस अधिकारियों के साथ वार्षिक कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इस कांफ्रेंस में देशभर के एडीजी और आईजी हिस्सा ले रहे हैं। इस कांफ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों से बातचीत होगी। देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पुलिस अधिकारियों को कच्छ में चलने वाले कांफ्रेंस में तीन दिन बिना शराब के रहना होगा साथ ही आखिरी दिन उन्हें योगा के सेशन में भी शामिल होना अनिवार्य है।
इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोवाल भी शामिल होंगे। इस मुलाकात का अहम मुद्दा आईएसआईएस की बढ़ती चुनौती होगी। आईएस के अलावा सोशल मीडिया पर बढ़ते आतंकियो के हाथ के साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़़ते अपराध को रोकने को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा होगी। इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में कई सख्त नियम बनाये गये हैं जिन्हें पुलिस अधिकारियों को मानना पड़ेगा।

सभी अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य
सभी अधिकारियों को ब्लेजर पहनना होगा।

महिला अधिकारियों को पहनना होगा सारी
इस मीट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों को साड़ी पहनना होगा।

तीन दिन की मीट में शराब पर प्रतिबंध
इस कांफ्रेंस में शराब पीने पर प्रतिबंध है।

सिर्फ शाकाहार का सेवन करना होगा
मीट में शामिल होने वाले अधिकारियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन ही मिलेगा।

सुबह पांच बजे करना होगा योगा
सभी पुलिस अधिकारियों को सुबह 5 बजे योग करना होगा।

मीडिया पर होगा प्रतिबंध
मीडिया के प्रवेश पर भी इस कांफ्रेंस में प्रतिबंध होगा।

एक दिन जरूर उगते या ढलते सूरज को देखना अनिवार्य
पुलिस अधिकारियों को कच्छ में ढलते हुए सूरज या उगते सूरज को देखना अनिवार्य होगा।

पीएम के लिए दो बुलेट प्रूफ टेंट बनाये गये
पीएम की सुरक्षा को देखते हुए दो बुलेट प्रूफ टेंट बनाये गये हैं।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications